{"_id":"68360b06963e3369000d68a4","slug":"now-your-face-will-be-scanned-before-making-payment-amethi-news-c-96-1-ame1022-141351-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भुगतान से पहले अब स्कैन किया जाएगा चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भुगतान से पहले अब स्कैन किया जाएगा चेहरा
Wed, 28 May 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। पंचायत राज विभाग ने ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के भुगतान की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब किसी भी भुगतान से पहले संबंधित ग्राम प्रधान, सचिव और पंचायत सहायक का चेहरा स्कैन किया जाएगा। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और फर्जीवाड़े पर रोक लगाना है।
पहले केवल डोंगल या डिजिटल हस्ताक्षर के आधार पर भुगतान किया जाता था, लेकिन अब यह तरीका पर्याप्त नहीं होगा। चेहरा स्कैनिंग के बिना भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकेगी। यह नई तकनीक ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लागू की गई है। नई व्यवस्था के तहत भुगतान केवल पंचायत सचिवालय से ही संभव होगा और इसके लिए ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक व सचिव को पंचायत भवन में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
इस व्यवस्था से खासकर महिला प्रधानों के नाम पर उनके पति या बेटों द्वारा की जा रहीं गड़बड़ियों पर भी अंकुश लगेगा। स्थानीय निवासी शुभम शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया गया है ताकि वे विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें। अब तक यह देखा गया कि कई बार महिला प्रधानों की जानकारी के बिना ही उनके पति या अन्य प्रतिनिधि भुगतान की प्रक्रिया में शामिल हो जाते हैं। नई व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि महिला प्रधान स्वयं निर्णय लें और भुगतान प्रक्रिया में भाग लें। बीडीओ बृजेश सिंह ने बताया कि भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए चेहरा स्कैनिंग प्रक्रिया लागू की जा रही है। इससे भुगतान में धांधली पर रोक लगेगी।