{"_id":"6a21c8abbbdad4ce73033b34","slug":"now-gas-cylinder-will-reach-home-amethi-news-c-96-1-ame1002-167419-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब घर पहुंचेगा गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब घर पहुंचेगा गैस सिलिंडर
Fri, 05 Jun 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई। गैस सिलिंडर के लिए घंटों लाइन में लगने और गोदाम के चक्कर काटने को मजबूर उपभोक्ताओं को आखिरकार राहत मिल गई है। तिलोई गैस एजेंसी ने बृहस्पतिवार से सिलिंडरों की होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी। पहले दिन ही रास्तामऊ, रामपुर, कोची, देवकली, तिलोई गांव में वाहन पहुंचा और उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिला।
सिलिंडर की कमी के चलते उपभोक्ताओं को कड़ी धूप में कतार लगानी पड़ रही थी। कई लोग रात से ही वितरण केंद्रों पर पहुंच जाते थे। वितरण के समय अफरातफरी की स्थिति भी बन जाती थी। अब होम डिलीवरी शुरू होने से लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल गया है।
एजेंसी संचालक श्वेता त्रिवेदी ने बताया कि अब निर्धारित तिथि पर उपभोक्ताओं को घर बैठे सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। होम डिलीवरी शुरू होने से बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज के गांवों में रहने वाले उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। कई लोगों ने इसे लंबे इंतजार के बाद मिली बड़ी सुविधा बताया।