{"_id":"65414c1e3bf9351f520b2be6","slug":"now-farmers-will-get-fertilizer-through-tokens-amethi-news-c-96-1-ame1003-7949-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब किसानों को टोकन से मिलेगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब किसानों को टोकन से मिलेगी खाद
Wed, 01 Nov 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। खाद लेने के लिए इफको केंद्रों पर भोर से ही किसानों के लाइन में लगने के कारण होने वाली समस्या से अब निजात दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने केंद्र प्रभारियों को टोकन विधि से खाद देने के निर्देश दिए हैं।
अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में खाद के लिए सुबह से ही लग रहीं कतारें शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खेती किसानी के चलते गौरीगंज, जायस सहित अन्य इफको केंद्रों पर किसान बड़ी संख्या में लाइन लगाकर खाद के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
खबर के प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने जायस और गौरीगंज इफको केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया है कि महिला व पुरुष की अलग-अलग लाइन लगाकर टोकन की व्यवस्था लागू कर उर्वरकों की बिक्री की जाए।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने बहादुरपुर स्थित इफको केंद्र का निरीक्षण किया। बताया कि किसान खाद संबंधी शिकायत कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 7839882412 पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक कर सकते हैं। कहाकि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।