{"_id":"5fcbb1f78ebc3ecf89684171","slug":"notice-to-32-accountants-on-negligence-in-obligations-amethi-news-lko553360768","type":"story","status":"publish","title_hn":"दायित्वों में लापरवाही पर 32 लेखपाल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दायित्वों में लापरवाही पर 32 लेखपाल को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर आवेदित प्रमाण पत्र आवेदनों पर समय से रिपोर्ट नहीं लगाना 32 लेखपाल को भारी पड़ा। समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने के बाद एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर तत्काल आवेदन पत्रों का निपटारा करते हुए जवाब देने तथा एसडीएम व तहसीलदार को प्रतिदिन निगरानी करने का निर्देश दिया है।
शासन की ओर से लोगों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने की परेशानी से बचाने के लिए ई-डिस्ट्रिक पोर्टल का संचालन किया जाता है। पोर्टल पर आवेदन के बाद लेखपाल रिपोर्ट लगाकर अग्रसारित करता है जिसके बाद निवास एसडीएम व आय व जाति तहसीलदार स्तर से ऑनलाइन हस्ताक्षर के बाद जारी होता है।
शनिवार को एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने पोर्टल की समीक्षा की तो अमेठी तहसील में आय के सात, जाति प्रमाण पत्र के दो, गौरीगंज तहसील में जाति प्रमाण पत्र के 31, आय प्रमाण पत्र के 46 तथा निवास के पांच, मुसाफिरखाना में जाति प्रमाण पत्र के 10, आय के 58 तथा निवास के सात और तिलोई तहसील में आय के 12, जाति के 20 तथा निवास के छह आवेदन लेखपाल के स्तर पर लंबित मिले।
विज्ञापन
लेखपालों की ओर प्रमाण पत्र आवेदन निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने संबंधित 32 लेखपालों को नोटिस जारी की है। नोटिस में पोर्टल में लंबित आवेदनों को तत्काल गुण-दोष के आधार पर अग्रसारित या निरस्त करते हुए जवाब देने तथा एसडीएम व तहसीलदार को प्रतिदिन निगरानी करने का निर्देश दिया है। एडीएम ने भविष्य में पोर्टल पर आवेदन लंबित रहने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।