{"_id":"65f74ab34d85d6e4c6032a39","slug":"notice-to-276-examiners-who-did-not-come-to-check-copies-amethi-news-c-96-1-ame1002-115415-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: काॅपियां जांचने नहीं पहुंचे 276 परीक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: काॅपियां जांचने नहीं पहुंचे 276 परीक्षकों को नोटिस
Mon, 18 Mar 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के दो केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के दूसरे दिन रविवार को चार प्रधान परीक्षक व 272 परीक्षक कॉपी जांचने नहीं पहुंचे। उपस्थित परीक्षकों ने हाईस्कूल के 13350 तो इंटर के 7388 कॉपियों का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन कार्य से नदारद शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।
शहर के रणंजय इंटर कॉलेज को आवंटित हाईस्कूल की 80,251 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 52 प्रधान परीक्षक व 528 परीक्षक की तैनाती की गई है। रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की आवंटित 99,075 उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 40 प्रधान परीक्षक तो 414 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
रविवार को रणंजय इंटर कॉलेज में 52 प्रधान परीक्षक में से 48 ने व 528 परीक्षकों में 468 परीक्षक ही मूल्यांकन के लिए पहुंचे। यहां पर 64 शिक्षक अनुपस्थिति रहे। दूसरे दिन 13350 काॅपियां जांची गई। अब तक हाईस्कूल की 14029 काॅपियां जांची जा चुकी है।
विज्ञापन
रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में नामित 40 प्रधान परीक्षकों में सभी पहुंचे लेकिन, 414 परीक्षकों में 202 परीक्षक ही मूल्यांकन करने पहुंचे। इस केंद्र पर रविवार को 7388 काॅपियां जांची गई। अब तक इंटर के 8196 काॅपियों का मूल्यांकन हो सका है। मूल्यांकन कार्य की ऑनलाइन निगरानी के साथ पर्यवेक्षक तैनात करते हुए पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन होने की बात माध्यमिक शिक्षा विभाग कह रहा है। विभाग का दावा है कि अनुपस्थित शिक्षकों को अंतिम नोटिस दी गई है।
समय से मूल्यांकन पूरा होगा
रविवार से मूल्यांकन कार्यक्रम सुचारु रूप से शुरू हो गया है। अनुपस्थित रहे शिक्षकों को भी तत्काल कार्यभार ग्रहण कर मूल्यांकन कार्य करने का निर्देश दिया गया है। समय से मूल्यांकन कार्य पूरा किया जाएगा।
- रीता सिंह-डीआईओएस