फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Notice to 15 village heads in Bahadurpur

बहादुरपुर में 15 ग्राम प्रधानों को नोटिस

Sat, 02 Oct 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Notice to 15 village heads in Bahadurpur
जायस (अमेठी)। पिछले दिनों ब्लॉक मुख्यालयों पर ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ था। प्रशिक्षण में प्रधानों द्वारा अपने स्थान पर अपने प्रतिनिधियों को भेजने की सूचना पर डीएम ने सख्त रुख अख्तियार किया। डीएम के निर्देश पर एडीओ पंचायत ब्लॉक क्षेत्र के ऐसे 15 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में 14 महिला तो एक पुरुष प्रधान शामिल हैं।
विज्ञापन

पिछले 28 सितंबर को बहादुरपुर ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 ग्राम प्रधानों ने अपनी जगह अपने प्रतिनिधियों को भेजा था। प्रधानों के प्रतिनिधि के रूप में उनके पति व पुत्र शामिल हुए थे। जिले के सभी ब्लॉकों पर आयोजित हो रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिनिधियों के शामिल होने की सूचना डीएम अरुण कुमार को मिली। सूचना मिलने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए एक आदेश जारी किया।
विज्ञापन

आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अलावा उनकी जगह प्रतिनिधि बनकर कोई भी किसी प्रशिक्षण, सरकारी बैठक व दफ्तर में नहीं जाएगा। पत्र में यह भी कहा गया है यदि कोई प्रतिनिधि ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हो तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर का निर्देश मिलने के बाद एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतीराज विभाग के नियमों का अनुपालन नहीं करने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधान अपने स्थान पर प्रतिनिधि को भेजने पर 15 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में सभी को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में अब उनकी ओर से इसकी पुनरावृत्ति नहीं की जाए। दोबारा प्रतिनिधि भेजने पर संबंधित थाने में केस दर्ज कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आदेश का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। इसके लिए सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पत्र जारी कर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed