{"_id":"5ee7a4ea8ebc3e42f57da18f","slug":"notice-issue-to-all-tahsildar-amethi-news-lko526142473","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर सभी तहसीलदारों से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर सभी तहसीलदारों से जवाब-तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जन शिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर शिकायत लंबित रहना सभी तहसीलदार को भारी पड़ा। पोर्टल पर समीक्षा के दौरान शिकायतें लंबित देख एडीएम ने सभी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तत्काल गुण-दोष के आधार पर शिकायतें निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है।
शासन की ओर जन शिकायतों को निस्तारित करने व निगरानी के लिए दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। पोर्टल पर आवेदित शिकायत संबंधित अधिकारी को अग्रसारित कर समय सीमा में निस्तारित कराया जाता है।
सोमवार को एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने पोर्टल पर समीक्षा की तो तहसीलदार गौरीगंज के स्तर पर मुख्यमंत्री संदर्भ की 54, ऑनलाइन प्राप्त शिकायत 79 तो मुसाफिरखाना के स्तर पर मुख्यमंत्री संदर्भ की 23, ऑनलाइन प्राप्त शिकायत 60, तहसीलदार अमेठी स्तर पर मुख्यमंत्री संदर्भ की 59, ऑनलाइन प्राप्त शिकायतें 208 व तहसीलदार तिलोई स्तर पर मुख्यमंत्री संदर्भ की 35 शिकायतें लंबित मिलीं।
विज्ञापन
तहसीलदार स्तर पर लंबित शिकायतें देख नाराज एडीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में तत्काल लंबित शिकायतों को गुण-दोष के आधार पर निस्तारित कर जवाब देने का निर्देश दिया है। एडीएम ने भविष्य में भी पोर्टल की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए प्राप्त शिकायतों को समयावधि में निस्तारित करने की बात कहते हुए शिकायतें लंबित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।