{"_id":"5e5ff1bb8ebc3eeb655e94ad","slug":"non-interlocking-work-complete-amethi-news-lko51206924","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा, आज होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा, आज होगा ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी-गौरीगंज के बीच चल रहे रेल ट्रैक दोहरीकरण पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को अंतिम रुप देते हुए बृहस्पतिवार को ट्रायल करने के लिए रेल कर्मी जुटे रहे। मेगा ब्लॉक के दौरान कर्मियों ने सभी रेल ट्रैक पर पुराने ज्वांइट-प्वाइंट को समाप्त करते हुए नए प्वांइट व सिग्नल प्वाइंट तैयार किए। इस दौरान न सिर्फ स्टेशन सेक्सन के अंदर पुरानी रेल पटरी व स्लीपर बदला गया बल्कि कंप्यूटरीकृत परिचालन सिस्टम को भी अपडेट किया गया।
गौरीगंज-तालाखुजरी व अमेठी के बीच दोहरीकरण रेल ट्रैक पर बृहस्पतिवार को रेल संरक्षा आयुक्त से निरीक्षण व ट्रायल कराने की कोशिश में जुटा रेल विभाग बुधवार को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को अंतिम रुप देने में जुटा रहा। बुधवार को अधिकारियों की मौजूदगी में न सिर्फ तीनों स्टेशन के सेक्सन के भीतर पुरानी रेल पटरी व स्लीपर परिवर्तित कर ट्रेन की गति बढ़ाने की कोशिश पूरी की गई बल्कि गौरीगंज, ताला खजुरी व अमेठी रेल स्टेशन पर ट्रैक पर परिवर्तन कनेक्टिविटी दुरुस्त करते हुए सभी ट्रैक के पुराने ज्वांइट को समाप्त करते हुए नए प्वाइंट व सिग्नल सिस्टम तैयार किए गए।
कार्य के दौरान अफसरों ने तीनों स्टेशन पर स्थापित हाईटेक कंप्यूटरीकृत परिचालन सिस्टम को अपडेट किया। कार्य के दौरान विद्युतीकरण के ढीले तारों की कसाई करते हुए अप-डाउन मेल ट्रैक व प्लेटफार्म ट्रैक तथा साइडिंग ट्रैक को फिट करते हुए आंतरिक परीक्षण किया। इस दौरान अफसरों के ट्रायल के दौरान मौजूद रहने की संभावना को देखते हुए भवन के साथ प्लेटफार्म निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने के साथ ही साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन
मेल लाइन से हुआ ट्रेन का संचालन
नॉन इंटरलॉकिंग के दौरान अधिकांश ट्रेनों के निरस्त होने तथा बुधवार को अवशेष ट्रेनों का संचालन ट्रैक के ज्वाइंट तैयार करने की वजह से मेन ट्रैक से किया गया। मेन ट्रैक से ट्रेनों का संचालन होने से महिला व निशक्त यात्रियों के साथ अन्य यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, परेशान हुए लोग
गौरीगंज-अमेठी दोहरीकरण रेल ट्रैक पर अवशेष नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा करने के लिए अठेहा मार्ग स्थित रेलवे फाटक बुधवार दिन में काफी समय तक बंद रहा। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।