{"_id":"6629a752c47d7029ad04ae7d","slug":"nomination-will-start-from-tomorrow-preparations-complete-amethi-news-c-96-1-lu11005-117468-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कल से होगा नामांकन, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कल से होगा नामांकन, तैयारी पूरी
Thu, 25 Apr 2024 06:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में की गई बैरीकेडिंग
अमेठी सिटी। अमेठी संसदीय सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू हो रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन को लेकर बैरीकेडिंग की गई है। नामांकन स्थल से 100 मीटर के दायरे में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक को इस दायरे में आने की अनुमति होगी।
एक प्रत्याशी अधिकतम 04 सेट में अपना नामांकन दाखिल कर सकता है। नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक लिया जाएगा। प्रत्याशी को 25 हजार रुपये सिक्योरिटी नकद या ट्रेजरी चालान से जमा करनी होगी। अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को सिक्योरिटी 50 फीसदी की छूट होगी।
बुधवार को डीएम निशा अनंत और एसपी अनूप कुमार सिंह ने मीडिया कर्मियों को अब तक की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। डीएम ने कहा कि अमेठी में पांचवें चरण में 20 मई 24 को मतदान होगा। 26 अप्रैल से तीन मई तक चुनाव नामांकन प्रक्रिया चलेगी। चार मई को नामांकन पत्रों की स्कूटनी होगी। छह मई को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक एसडीएम व सीओ मय फोर्स के साथ नामांकन स्थल व एक एसडीएम व सीओ नामांकन स्थल के बाहर मय पुलिस बल के साथ तैनात रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मतदान कार्मिकों की प्रथम ट्रेनिंग आज पूर्ण हो गई है। अगला प्रशिक्षण 10 मई से दिया जाएगा। ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन हो गया है। दूसरा रेंडमाइजेशन प्रेक्षक की उपस्थिति में दिया जाएगा। बैठक में एसपी अनूप कुमार सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था व चुनाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विधिवत जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम अर्पित गुप्ता, एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
नवोदय विद्यालय से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
डीएम निशा अनंत ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। वहीं पर स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय में ही मतगणना होगी।इनसेट
इस बार डाक से नहीं भेज पाएंगे पोस्टल बैलेट
डीएम ने कहा कि इस बार पोस्टल बैलेट को लेकर चुनावी नियम में बदलाव हुआ है। पोस्टल बैलेट इस बार डाक के माध्यम से नहीं आएंगे। द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान मनीषी महिला महाविद्यालय में वोटर फैसिलिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। उसी में पोस्टल बैलेट डाले जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त मतदान के दिन 50 फीसदी बूथों पर वेब कास्टिंग कराई जाएगी। कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर-1950 के साथ ही 4 अन्य लैंडलाइन नंबर क्रमशः 05368-244188, 298152, 298153, 298154 पर शिकायत की जा सकती है।
प्रत्याशियों को खुद ही छपवानी होगी अपनी आपराधिक कुंडली
डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक प्रत्याशियों को अपने आपराधिक इतिहास की जानकारी कम से कम तीन बार प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के जरिए प्रकाशित करानी होगी, ताकि जनता जान सके, कि हम जिससे चुनना चाहते हैं, वह आपराधिक गतिविधियों में आरोपी रहा है या नहीं।
उस पर आपराधिक मामले हैं तो कितने और किस स्तर के हैं। इसके अलावा प्रत्याशी की पार्टी को भी पार्टी की वेबसाइट पर उम्मीदवार के आपराधिक रिकार्ड को प्रदर्शित करना होगा। इसके अलावा चुनाव के दौरान राजनैतिक दलों द्वारा प्रकाशित कराए जाने वाले विज्ञापनों का एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणन अनिवार्य होगा।