फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   nomination in 13th and 15th in amethi, voting on 26th

अमेठी में 13 व 15 अप्रैल को नामांकन, 26 को पड़ेंगे वोट

Fri, 26 Mar 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
nomination in 13th and 15th in amethi, voting on 26th
गौरीगंज (अमेठी)। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना व चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। अधिसूचना जारी होते ही जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में तीसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होने के बाद शुक्रवार दोपहर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील प्रताप सिंह बताया कि जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। डीडीसी के 36 वार्डों के लिए निर्वाचन पत्रों की बिक्री व उसे जमा करने का कार्य कलेक्ट्रेट में और 682 ग्राम प्रधान, 877 बीडीसी व 8,620 ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन पत्रों की बिक्री व उन्हें जमा करने का कार्य संबंधित ब्लॉकों में होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत व ब्लॉकों में आरओ तथा एआरओ के अलावा प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी तथा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
आयोग के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीम का गठन किया गया है। एडीएम ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के समाप्त होने तक किसी भी राजनैतिक दल या प्रत्याशी द्वारा सार्वजनिक संपत्ति के विरूपण पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नामांकन पत्रों को 13 व 15 अप्रैल को सुबह आठ से शाम पांच बजे जमा किया जा सकेगा। 16 व 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 अप्रैल को तीन बजे तक नाम वापसी व इसके बाद चुनाव निशान का आवंटित किया जाएगा।
26 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान और दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। डीडीसी चुनाव के लिए एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा को आरओ बनाया गया है। एडीएम के साथ छह एआरओ लगाए गए हैं।
इसी तरह 13 ब्लॉकों में 13 आरओ व 98 एआरओ के अलावा छह आरओ व 14 एआरओ रिजर्व में तैनात किए गए हैं। सभी 13 जोन में एक-एक जोनल व न्याय पंचायतवार बनाए गए सभी 98 सेक्टर में एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 26 मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं।
आपत्तियां खारिज, अंतिम आरक्षण सूची जारी
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्वाचन अधिसूचना लागू होने से पहले अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई। डीपीआरओ डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि अनंतिम आरक्षण सूची में किसी भी पद के आरक्षण में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
सूची के अनुसार डीडीसी के 36 पदों में से 24, बीडीसी के 877 पदों में से 589, ग्राम प्रधान के 682 पदों में से 449, ग्राम पंचायत सदस्य के 8,620 पदों में से 5,385 व ब्लॉक प्रमुख के 13 पदों में से नौ पद विभिन्न वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। अंतिम आरक्षण सूची जिला पंचायत, ब्लॉकों, कलेक्ट्रेट व डीपीआरओ कार्यालय में चस्पा कर दी गई है।

15.43 लाख मतदाता डालेंगे वोट
पंचायत चुनाव के लिए जिले को 13 जोन, 98 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिले में मतदान केंद्र की संख्या 942 व मतदेय स्थलों की संख्या 2,430 है। 201 मतदेय स्थल अति संवदेनशील प्लस, 795 अति संवदेनशील, 845 संवेदनशील व 589 सामान्य श्रेणी के हैं। इन बूथों पर जिले के 15 लाख 43 हजार 647 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed