{"_id":"604f8d528ebc3e592c736253","slug":"nodal-officer-will-check-the-facilities-at-exam-centres-amethi-news-lko5697127158","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केद्रों पर सुविधा की जांच करेंगे नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केद्रों पर सुविधा की जांच करेंगे नोडल अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। बोर्ड परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर मौजूद सुविधाओं का पुन: सत्यापन होगा।
प्रमुख सचिव माध्यमिक का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस ने नामित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्र पर मौजूद सुविधाओं का सत्यापन करते हुए सात दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट में सुविधाओं की कमी मिलने पर केंद्र निरस्त करने के साथ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
आगामी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए शासन ने परीक्षा केंद्र के रूप में चिह्नित स्कूलों में मौजूद सुविधाओं के पुन: सत्यापन का निर्देश दिया है।
कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रमुख सचिव ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर जांच रिपोर्ट तलब की है।
प्रमुख सचिव का पत्र मिलने तथा डीएम अरुण कुमार से अनुमोदन मिलने के बाद डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने नामित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्र पर आवंटित छात्र संख्या के अनुसार फर्नीचर, पेयजल, प्रसाधन, सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकॉर्डर, लोहे की अलमारी, बाउंड्रीवॉल समेत अन्य निर्धारित सुविधा की बिंदुवार जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
डीआईओएस ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद परीक्षा केंद्र पर सुविधा व संसाधनों की कमी मिलने पर केंद्र निरस्त करते हुए विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।