फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   No trains available for prayagraj at day time

प्रयागराज के लिए दिन में ट्रेन नहीं, यात्री परेशान

Mon, 06 Sep 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
No trains available for prayagraj at day time
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज रेल ट्रैक के यात्रियों की परेशानी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रैक पर संचालित दो जोड़ी पैसेंजर व एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन संचालित होती थीं। इन ट्रेनों को कोविड संक्रमण के प्रारंभ से ही बंद कर दिया गया था। ट्रेनों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है तो छोटे स्टेशन सिर्फ दिखावा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज के लिए जिला मुख्यालय समेत ट्रैक पर पड़ने वाले रेलवे स्टेशन से होकर दिन में एक भी ट्रेन संचालित नहीं होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। प्रयागराज में संगम स्नान के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में जिले से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन लगा रहता है।
विज्ञापन

ऐेसे में विभाग कोविड संक्रमण काल के पहले अप/डाउन प्रयाग-रायबरेली-लखनऊ-पैसेंजर व बरेली पैसेंजर के साथ मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को हरिद्वार से प्रयाग तो सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को प्रयाग से हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करता था। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बाद विभाग ने 22 मार्च 2020 से ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद विभाग ने अलसुबह गौरीगंज से गुजरने वाली हरिद्वार-प्रयाग एक्सप्रेस का संचालन तो बहाल कर दिया लेकिन सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ दिन में संचालित होने वाली लखनऊ-प्रयागघाट पैसेंजर व रात में संचालित बरेली-प्रयाग पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल करना भूल गया है। ऐसे में जहां दिन में लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयाग के बीच पड़ने वाले छोटे स्टेशनों की एक भी ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को निजी या किराए के वाहन से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
निष्प्रयोज्य साबित हो रहे कई स्टेशन
ट्रेनों का संचालन न होने से ट्रैक पर स्थित जिले का फुरसतगंज, कासिमपुर, बनी, ताला खजुरी, मिसरौली व सहजीपुर समेत ट्रैक के अन्य स्टेशन यात्रियों के लिए सिर्फ दिखावा साबित हो रहे हैं। इन स्टेशनों से होने वाली विभाग की आय भी बंद पड़ी है। बावजूद इसके विभाग पैसेंजर ट्रेन संचालित करने की जहमत नहीं उठा रहा है। यात्रियों ने पीआरएल पैसेंजर व बरेली-प्रयाग पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल करने की मांग की है।

उच्चधिकारी लेंगे निर्णय
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन संचालन का निर्णय उच्चाधिकारियों के स्तर से होना है। पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बहाल करने से जुड़ी यात्रियों की मांग से विभाग को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed