फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   No rain; humidity rises due to intense sunshine.

Amethi News: नहीं हुई बारिश, तेज धूप से बढ़ी उमस

Mon, 21 Sep 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 21 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
No rain; humidity rises due to intense sunshine.
गौरीगंज शहर में धूप से बचाव कर जाती युवतियां। संवाद
अमेठी सिटी। बारिश की आस लगाए लोगों को रविवार को भी मायूसी हाथ लगी। सुबह बादलों की मौजूदगी से बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन कुछ देर बाद तेज धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई। चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे। तेज गर्मी के कारण दोपहर में बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन



सुबह मौसम सुहाना होने की उम्मीद के बीच लोग बारिश की प्रतीक्षा कर रहे थे। हालांकि धूप तेज होने के साथ तापमान बढ़ता गया। हवा चलने के बावजूद उसमें नमी अधिक रही, जिससे उमस कम नहीं हुई। दोपहर में जरूरी काम से बाहर निकले लोग गर्मी से परेशान दिखे। सड़कों पर कुछ राहगीर छाता, गमछा और दुपट्टा सिर पर रखकर आते-जाते दिखे।
विज्ञापन



खेतों में सिंचाई और दूसरे काम में जुटे किसानों को भी उमसभरी गर्मी से परेशानी हुई। श्रवण कुमार ने बताया कि तेज धूप के साथ उमस ने परेशानी बढ़ा दी। ज्ञानेंद्र मिश्र ने बताया कि कमरे में पंखा चलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। लगातार पसीना निकलने से बेचैनी बनी रही। बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं जानकी और रेखा ने बताया कि तेज धूप में पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। जरूरी खरीदारी के बाद जल्द घर लौटना पड़ा। दोपहर के समय बाजार में भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में हल्का बदलाव संभव है। जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed