फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   No direct bus from Amethi to Ayodhya and Vindhyachal

Amethi News: अमेठी से अयोध्या व विंध्याचल के लिए सीधी बस नहीं

Thu, 06 Mar 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
No direct bus from Amethi to Ayodhya and Vindhyachal
अमेठी स्टेशन पर लखनऊ जाने के लिए यात्रियों के इंतजार में खड़ी बस। संवाद
अमेठी। अमेठी से रामनगरी अयोध्या व मिर्जापुर विंध्याचल के लिए सीधी बस सुविधा नहीं है। पहले एक बस अयोध्या के लिए चलती थी जो अब बंद है। रामलला के दर्शन के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन



अमेठी डिपो के बेड़े में 42 बसें शामिल हैं जिनको अलग-अलग रूटों पर संचालित किया जाता है। काफी समय पहले अमेठी से अयोध्या के लिए बस चलती थी जो अब बंद हो चुकी है। राम मंदिर निर्माण के बाद बड़ी संख्या में जिले के श्रद्धालु रामनगरी अयोध्या जाते हैं।
विज्ञापन


रायबरेली-प्रतापगढ़ रेल मार्ग से भी अयोध्या के लिए कोई ट्रेन नहीं है जिससे लोगों को बस का ही सहारा है। बस का संचालन न होने से यात्री अमेठी डिपो से सुल्तानपुर जाकर अयोध्या के लिए बस पकड़ते हैं। कई बार लोगों ने अयोध्या के लिए बस चलाने की मांग की लेकिन इस पर विचार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी से मिर्जापुर, विंध्याचल धाम के लिए भी सीधी बस सेवा नहीं है जिससे लोगों को परेशानी होती है। नवरात्र में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल जाते हैं। स्थानीय आनंद मिश्र ने बताया कि अक्सर अयोध्या जाना होता है पर सीधी बस सेवा न मिलने से परेशानी होती है।


बहादुर यादव ने बताया कि नवरात्र में डिपो से एक बस का संचालन विंध्याचल धाम के लिए करना चाहिए जिससे जिले के श्रद्धालुओं को समस्या न हो। इंचार्ज राकेश वर्मा ने बताया कि डिपो को नई बसें मिलने वाली हैं। बसें मिलने के बाद दोनों जगहों के लिए संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed