फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   nine arrest

बेवजह समूह में बाहर घूम रहे नौ लोगों गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
nine arrest
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान बेवजह समूह में घूमना नौ लोगों को भारी पड़ा। बाजारशुकल व शिवरतनगंज पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लॉकडाडन फेज-2 का पालन कराने में प्रशासन व पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। रोक के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से घरों के बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस हर रोज ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर केस भी दर्ज कर रही है। यहीं नहीं प्रशासनिक व पुलिस अफसर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत देते हुए जरूरतमंदों को राशन के साथ ही दवा तक उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को बाजार शुकुल पुलिस ने समूह बनाकर घूम रहे सात लोगों को तो शिवरतनगंज पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एसओ बाजार शुकुल संतोष सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी के खिलाफ केस दर्ज कर निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है। कहा कि सभी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुए गिरफ्तार
बाजार शुकुल पुलिस ने अनावश्यक रूप से घूम रहे सत्थिन निवासी जसीम, आसकीन, जान मोहम्मद व मोहम्मद मुकीम, सरैया पीरजादा निवासी इमामुद्दीन, सलामुद्दीन तथा कलाम को गिरफ्तार किया है। शिवरतनगंज पुलिस ने पूरे गंभीरशाह निवासी परशुराम तथा हरि प्रसाद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed