फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Night shelter without caretaker, sanitation and facilities on the margins

Amethi News: बिना केयर टेकर के रैन बसेरा, सफाई-सुविधा हाशिए पर

Sun, 07 Dec 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Night shelter without caretaker, sanitation and facilities on the margins
अमेठी सिटी। सर्द हवा अब लोगों की परेशानी बढ़ाने लगी है। सुबह की हल्की धूप कुछ राहत देती है, पर शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है। रात में जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए असैदापुर वार्ड में एक स्थायी रैन बसेरा बना तो है, लेकिन वहां पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में जरूरतमंद पहले रैन बसेरा खोजते हैं और फिर सुविधाएं। ।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 9:30 बजे रैन बसेरा पूरी तरह बदहाल मिला। प्रवेश द्वार पर गंदगी थी। गेट के पास अलाव बुझा पड़ा था। रिसेप्शन कक्ष खाली मिला। प्रथम तल पर सफाई कार्य से जुड़े कमलेश कुमार और राजकुमार मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वे रैन बसेरा में ही रहते हैं। रिसेप्शन संभालने वाले कर्मचारी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। उसकी जगह अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है। दूसरे तल पर धर्मराज नामक युवक मिला, जिसने चार दिन से वहां रुकने की बात बताई।
विज्ञापन

तीसरे तल पर चार लोग मिले, जिन्होंने स्वयं को नगरपालिका का सफाईकर्मी बताया। रजिस्टर में ऊर्जा निगम के चार कर्मियों के नाम दर्ज थे, जिनके बारे में बताया गया कि वह भोजन लेने गए हैं। भवन के तीनों तलों पर सफाई की व्यवस्था बदहाल दिखी। कमरों में बिस्तर तो थे, लेकिन उन पर चादरें नहीं बिछी थीं। रैन बसेरा में गर्म पानी की व्यवस्था भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से दो, बस स्टेशन से ढ़ाई किलोमीटर दूर
स्थायी रैन बसेरा रेलवे स्टेशन से करीब दो और बस स्टेशन से ढ़ाई किलोमीटर दूर बनाया गया है। इन दोनों स्टेशनों पर कहीं भी रैन बसेरा की जानकारी के लिए बोर्ड नहीं लगाया गया। ऐसे में मुसाफिरों को सबसे ज्यादा परेशानी इन्हें ढूंढने में हो रही है। शुक्रवार रात गौरीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर यात्री आग तापकर रात काटते दिखे।

जल्द बेहतर होगी व्यवस्था

नगर पालिका गौरीगंज के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रैन बसेरा का भवन तीन दिन पहले हैंडओवर हुआ है। कर्मियों की तैनाती और कंबल व चादरों की सफाई का कार्य जारी है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार करने के साथ नए बोर्ड लगाए जाएंगे। ठंड बढ़ने पर अस्थायी रैन बसेरा भी शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed