{"_id":"653ffa294334370e040344b1","slug":"new-investment-proposals-worth-rs-2000-crore-will-come-soon-chief-minister-yogi-adityanath-amethi-news-c-13-1-lko1028-473622-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"2000 करोड़ के नए निवेश प्रस्ताव जल्द आएंगे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2000 करोड़ के नए निवेश प्रस्ताव जल्द आएंगे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
त्रिसुंडी में भगवान शिव का दर्शन पूजन करते मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री। संवाद
अमेठी। त्रिशुंडी औद्योगिक क्षेत्र में एसएलएमजी बेवरेजेस प्रा.लि. के बॉटलिंग प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही अमेठी में 2000 करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्ताव आएंगे। अमेठी में यूपीसीडा के माध्यम से प्रस्ताव मिले हैं, भूमि आरक्षित हुई है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
सीएम ने कहा कि 2018 में जब उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया तो टीम ने 20 हजार करोड़ का लक्ष्य रखा था। इतने कम लक्ष्य के बाबत पूछने पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कौन आएगा। उस समय उन्होंने निवेश की लोअर लिमिट दो लाख करोड़ कराई तो लोग हंस रहे थे। निवेशकों से बातचीत के दौरान भी उन्होंने कहा कि हम बहुत निराश होकर वहां से निकले हैं हम आना नहीं चाहते। लेकिन पहले इन्वेस्टर्स सबमिट में पौने 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले। ठीक पांच साल बाद जब फरवरी में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया तो 38 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। यह सुखद परिणाम इज ऑफ डूइंग बिजनेस में परिवर्तन लैंड बैंक और व्यवसाइयों की सुरक्षा से आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को एक्सप्रेस-वे प्रदेश कहा है। वर्तमान में प्रदेश में छह एक्सप्रेस-वे चल रहे हैं, जबकि सात नए बन रहे हैं।
रिफॉर्म किया और नई पॉलिसी के साथ ही निवेशकों को दी सुरक्षा की गारंटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन ने रिफॉर्म किया और नई पॉलिसी के साथ ही निवेशकों को सुरक्षा की गारंटी दी। कहा कि पूर्वांचल एवं गंगा एक्सप्रेसवे में नए क्लस्टर बनाए गए हैं। 35000 एकड़ भूमि आरक्षित नोएडा को बसाने में 46 वर्ष लगा है। कहा कि कानपुर और झांसी के बीच 38 हजार एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना होगी। इसे लेकर कार्य किया जा रहा है। इस औद्योगिक क्षेत्र की कनेक्टिविटी एक्सप्रेस वे से रहेगी और यहां एयरपोर्ट बनेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेशकों को एमओयू के साथ ही निवेश मित्र प्लेटफार्म पर 430 एनओसी एक जगह आवेदन करने पर प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यूपी में निवेश की गारंटी आपकी और पूंजी व आपकी सुरक्षा की गारंटी हमारी होगी।
विज्ञापन
इनसेट
दशकों पूर्व चिन्हित औद्योगिक क्षेत्र का नहीं हुआ विकास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी क्षेत्र के त्रिसुंडी में दशकों पूर्व चिन्हित औद्योगिक क्षेत्र का विकास नहीं हो सका। लोगों को जाति और परिवारवाद के नाम पर की जा रही राजनीति में उलझना पड़ा। इस बॉटलिंग प्लांट से रोजगार मिलेगा। जिले के विद्यार्थियों को इस बॉटलिंग प्लांट में ट्रेनिंग देकर जोड़ा जाएगा। कहा कि पीएम इंटर्नशिप का लाभ लें। इस इंटर्नशिप के तहत आधा मानदेय कंपनी और आधा सरकार देगी।
एक्सप्रेसवे प्रदेश के नाम से जाना जा रहा उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे प्रदेश के नाम से संबोधित किया है। वर्तमान में 6 एक्सप्रेस वे और साथ में एक्सप्रेस वे के साथ कार्य कर रहा है। ईस्टर्न एंड वेस्टर्न डेलिकेटेड कॉरिडोर उत्तर प्रदेश से गुजर रहा है। जेवर में जंक्शन बन रहा है और वहां एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट निर्माणाधीन है। वर्ष 2024 में पहले रनवे का शुभारंभ हो जाएगा।
जल मार्ग के माध्यम से बनेगा एक्सपोर्ट का नया हब
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से हल्दिया के बीच इन लैंड वॉटर वे दिया। आज वह क्रियाशील है। उन्होंने कहा कि इनलैंड वाॅटर-वे पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। नदियों में वर्ष भर पानी रहता है। जल मार्ग से एक्सपोर्ट के नए हब स्थापित करने का कार्य किया जाएगा।
प्रदेश सरकार की नीतियों से निवेशक हो रहे आकर्षित
एसएसएल एमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विवेक लधानी ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं हमारे संरक्षक एक संन्यासी हैं। समरसता की भावना से प्रदेश में कार्य कर रहे हैं। सरकार ने निवेशकों को एक मंच प्रदान किया है। सिंगल विंडो सिस्टम निवेशकों को आकर्षित कर रही है। कहा कि गुंडाराज खत्म हुआ और विकास नीतियों का परिणाम बेहतर है। उद्योगों को चलाने के लिए बेहतर कानून व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं गड्ढा मुक्त सड़कें सबसे अहम हैं, जो प्रदेश सरकार से मुहैया हो रही है। कहा कि लधानी ग्रुप बीते 10 वर्षों से 200 करोड़ का निवेश करता आ रहा है लेकिन, इस वर्ष 2000 करोड़ का निवेश किया है। हम वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के व्यवसाय को लेकर भी कार्य कर रहे हैं।
सीएम के दौरे को लेकर सियासत तेज
विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता अमेठी में बढ़ गई है। 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने जिले में पहुंचकर सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ ही 699 करोड़ की परियोजनाओं का श्रीगणेश किया था। उस वक्त मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए गांधी परिवार पर हमला बोला था। सोमवार को मुख्यमंत्री के दौरे में भी निशाने पर परिवारवाद रहा। अब मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद
एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा रामप्रसाद मिश्रा, लधानी ग्रुप के एमडी विवेक लधानी, अपर मुख्य सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, मंडलायुक्त अयोध्या मंडल गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, सुधांशु शुक्ला।
एक नजर में बाॅटलिंग प्लांट
केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद के प्रयास से अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया त्रिशुंडी में 900 करोड़ की लागत से बने एलएमजी कोका कोला बाॅटलिंग प्लांट की सौगात मिली। यह प्लांट 33 एकड़ में फैला है। प्लांट में कोका-कोला थम्स अप, लिम्का किनले वाॅटर समेत आठ उत्पाद बनेंगे।अत्याधुनिक मशीनें एक मिनट में 4500 बॉटल तैयार करेंगी। इस फैक्टरी में 900 लोगों को सीधे और प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जबकि 15 हजार हजार से अधिक अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के मौके बनेंगे।
होगा विकास, मिलेंगे रोजगार के अवसर
खानापुर गांव निवासी श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रामगंज के उपाध्यक्ष संजय जायसवाल साईं ने कहा कि त्रिसुंडी में पेय पदार्थ के लिए आधुनिक ऑटोमेटिक संयंत्र लगाया गया है। दावा किया जा रहा है कि दक्षिण पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है। लोगों को पेय पदार्थ शुद्ध और आसानी से उपलब्ध होंगे। एजेंसी लेकर लोग व्यापार कर सकेंगे। सोनारी निवासी संजय तिवारी ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। कंपनी के आसपास लोग चाय-पान, वाहनों के टायर ट्यूब आदि की दुकान रखकर जीविकोपार्जन कर सकेंगे। छीड़ा निवासी केदारनाथ वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लिए आज का दिन खास है। युवाओं को रोजगार मिलेगा।