फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nephew killed uncle in land dispute

भूमि विवाद में भतीजों ने चाचा को जमकर पीटा, मौत

Sun, 29 Nov 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Nephew killed uncle in land dispute
अमेठी। पर्वतपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार शाम भतीजों ने सगे चाचा पर धारदार हथियार से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पिटाई के बाद सभी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जामो थाने के पर्वतपुर गांव निवासी अविवाहित सूर्यलाल मौर्य (60) अपने भाई राधेश्याम के साथ रहते थे। उनके दो भाई शांति प्रसाद और रामनेवल भी गांव मं रहते हैं। गांव में आबादी की भूमि को लेकर सूर्यलाल का अपने भतीजों से काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को गांव व क्षेत्र के कुछ संभ्रांत लोगों ने पंचायत कर दोनों पक्षों में समझौता कराया था। समझौते से असंतुष्ट भतीजे ओमप्रकाश पुत्र शांति प्रसाद, मंगल व संगम पुत्र राम नेवल ने देर शाम संभई से वापस आते समय रास्ते में सूर्यलाल पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर मौके से भाग निकले।
चीख-पुकार सुनकर एकत्र ग्रामीणों ने मामले की सूचना परिवारीजनों व पुलिस को देते हुए सूर्यलाल को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूर्यलाल की मौत के बाद पुलिस ने ओमप्रकाश, मंगल व संगम के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपी ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराते हुए एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया है।

सूर्यलाल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है तो पुलिस मामले की जांच के साथ अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने केस दर्ज करने तथा एक आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed