फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   NEET will be held today at two centers

Amethi News: आज दो केंद्रों पर होगी नीट

Sun, 04 May 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 04 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
NEET will be held today at two centers
अमेठी। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को परीक्षा में 738 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन



डीएम संजय कुमार चौहान ने समाधान दिवस के बाद आरआर पीजी कॉलेज और बेनीपुर स्थित श्री रणवीर इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी, एंट्री व एग्जिट गेट सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि आरआरपीजी कॉलेज में 14 कक्षों में 321 अभ्यर्थी, जबकि श्री रणवीर इंटर कॉलेज में 18 कक्षों में 417 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा के नोडल अधिकारी केंद्रीय विद्यालय अमेठी के प्राचार्य कपिल देव मिश्रा को बनाया गया है।
विज्ञापन



आरआरपीजी कॉलेज में एक और रणवीर इंटर कॉलेज में दो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छता और परीक्षार्थियों के साथ आने वालों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो। परीक्षा केंद्र के भीतर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आशीष सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी और सीओ मनोज कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed