फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   name withdrawal today, tomorrow elections will be held

Amethi News: नाम वापसी का आज, कल मिलेंगे चुनाव

Thu, 27 Apr 2023 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
name withdrawal today, tomorrow elections will be held
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए पर्चा भरने वाले उम्मीदवार बृहस्पतिवार को अपने नाम वापस ले सकेंगे। चार निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 49 व 72 वार्डों में सभासद पद के लिए 395 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिले में दो नगर पालिका परिषद (गौरीगंज व जायस) तथा दो नगर पंचायत (अमेठी व मुसाफिरखाना) हैं। चारों निकायों में प्रमुख राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। गौरीगंज नगर पालिका में भाजपा से टिकटार्थी रहीं विनीता सोनार, उनके परिवार की ही ज्योति व अभिनय प्रताप सिंह टिकैत ने नामांकन दाखिल किया है तो कांग्रेस पार्टी से टिकटार्थी रहे हरिश्चंद्र साहू ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा है।
विज्ञापन

इसी प्रकार अमेठी में भाजपा से बगावत करके लक्ष्मी सोनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। जायस में पूर्व चेयरमैन राम नारायण कनौजिया की बहू निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि पार्टियों के प्रमुख लोगों को इन बागियों के साथ ऐसे निर्दलीय प्रत्याशियों को मनाने व साधने के लिए लगाया गया है। पार्टियों की कोशिश से उम्मीदवारों की संख्या कम हो सकती है। हालांकि इन्हें कितनी कामयाब मिलेगी यह बात बृहस्पतिवार को पर्चा वापसी के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

एडीएम अजित कुमार सिंह ने बताया कि नाम वापस लेते समय रिटर्निंग ऑफीसर के समक्ष प्रस्तावक व उम्मीदवार को मौजूद रहना पड़ेगा। इसके बाद ही पर्चा वापस लेने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह
एडीएम ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। दलीय प्रत्याशियों को उनकी ओर से जमा अधिकृत फार्म के आधार पर उनकी पार्टियों का चुनाव चिन्ह दिया जाएगा तो निर्दलीयों को उनके लिए आरक्षित चिन्ह उनकी मांग व विहित नियमों के अनुसार आवंटित किए जाएंगे।


निकाय वार दाखिल नामांकन पत्र
निकाय - अध्यक्ष - सभासद
गौरीगंज - 14 - 138
जायस - 10 - 153
अमेठी - 10 - 47
मुसाफिरखाना - 15 - 57
कुल - 49 - 395
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed