फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   nakab in bank thieves stolen computer and many more

थाने से चंद कदम दूरी पर बैंक में नकब लगाकर चोरी

Thu, 14 Apr 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
nakab in bank thieves stolen computer and many more
भादर (अमेठी)। जिले के मॉडल थाने रामगंज से चंद कदम दूरी पर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में मंगलवार रात चोर नकब लगाकर सात दिन के भीतर दूसरी बार दाखिल हो गए। पहली बार तो चोर खाली हाथ लौट गए थे। मंगलवार रात चोर शाखा में लगे कंप्यूटर मॉनीटर, लैपटॉप व सीसीटीवी कैमरे का की-बोर्ड खोलकर ले गए। गनीमत रही कि चोर बैंक के चेस्ट रूम में नहीं दाखिल हो सके। सूचना मिलते ही बैंक के कई उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भादर ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा के पीछे से नकब लगाकर मंगलवार रात बैंक के अंदर घुस गए। भीतर घुसे चोर बैंक के चेस्ट रूम में तो नहीं दाखिल हो सके। इसके बाद वहां लगा मॉनीटर, माउस, लैपटॉप व सीसीटीवी कैमरे का की-बोर्ड खोल ले गए। बुधवार सुबह बैंक खुलने पर शाखा प्रबंधक आरके शर्मा समेत अन्य बैंक कर्मी जब शाखा के भीतर गए तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने बैंक के उच्चाधिकारियों समेत स्थानीय पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही डीआरएम एसपी वर्मा, विधि अधिकारी अभिजीत व एआईटी अधिकारी विकास ने बैंक पहुंचकर घटना की विस्तार से जानकारी ली। एसओ रामगंज तरुण पटेल भी बैंक पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक के अनुसार सात दिन पूर्व पांच अप्रैल की रात भी चोरों ने बैंक में पीछे की दीवार से नकब लगाकर चोरी का असफल प्रयास किया था। उस दिन चोर कुछ भी नहीं ले जा सके थे। उस दिन भी पुलिस को सूचना दी गई थी। सीओ अर्पित कपूर ने कहा कि बैंक में असफल चोरी का प्रयास करने की सूचना मिली है। कहा कि संबंधित एसओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। कहा कि सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाते हुए विशेषकर बैंक शाखाओं की निगरानी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed