फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Musafirkhana-Inhauna incharge tell the location, chair is vacant in public hearing

Amethi News: मुसाफिरखाना-इन्हौना प्रभारी लोकेशन बताएं, जनसुनवाई में कुर्सी खाली है

Mon, 09 Oct 2023 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Musafirkhana-Inhauna incharge tell the location, chair is vacant in public hearing
अमेठी। समय सुबह 10.30 बजे, एकाएक वायरलेस सेट पर चार्ली फ्रॉम कमांडर, मुसाफिरखाना-इन्हौना प्रभारी लोकेशन बताएं। जनसुनवाई में कुर्सी खाली है, ऐसा क्यों?..हालांकि पास में ही मौजूद दोनों थाना प्रभारियों ने कुछ ही पल में जनसुनवाई में पहुंचकर कैमरे के सामने से अपनी लोकेशन कप्तान डॉ. इलामारन जी को बताई। दरअसल, जिले के सभी थानों को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा गया है। एसपी कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से थानों के कैमरे को जोड़कर ऑनलाइन निगरानी की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आए दिन पुलिस कर्मियों की कारगुजारी को लेकर मिल रहीं शिकायतों के बाद जिले के सभी 17 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। एक कैमरा प्रभारी कक्ष, दूसरा कैमरा कार्यालय, तीसरा कैमरा हवालात के सामने, चौथा कैमरा गलियारा व पांचवां कैमरा प्रवेश द्वार पर लगाया गया है। सभी कैमरों को थाने के डीसीआर से जोड़ा गया है। थाने के डीसीआर को एसपी कार्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। एसपी कक्ष में लगे कंप्यूटर व स्क्रीन से ऑनलाइन इसकी निगरानी शुरू कर दी गई है। अब हर एक गतिविधि पर सीधे कप्तान की नजर रहेगी।
विज्ञापन

इस तरह होगी निगरानी
एसपी ने बताया कि अब प्रतिदिन जनसुनवाई के साथ कार्यालय के कार्यों की गतिविधि की निगरानी की जाएगी। स्क्रीन पर सभी थानों की लाइव स्थिति प्रसारित होने से कोई भी गतिविधि छिपा पाना अब संभव नहीं होगा। नई व्यवस्था से थाने में कर्मियों पर लगने वाले आरोपों की जांच में मदद मिलेगी तो अभद्रता करने वालों पर साक्ष्य होने से त्वरित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है तैयारी
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले भर में 1500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इन कैमरों को भी कंट्रोल रूम से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इससे जिले में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाने में काफी सहूलियत मिलेगी। एसपी डॉ. इलामारन जी का दावा है कि इससे काफी हद तक स्थिति में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed