{"_id":"663bd3933cbe40a4fe0ab676","slug":"murder-amethi-police-amethi-news-c-96-1-brp1002-118285-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चारपाई के पास मृत मिला मजदूर, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चारपाई के पास मृत मिला मजदूर, हत्या की आशंका
Thu, 09 May 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 09 May 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। रामगंज थाना क्षेत्र के मठिया मजरे त्रिलोकपुर गांव में एक युवक का शव बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में दरवाजे के पास उसकी चारपाई के पास मिला है। मृतक के पिता ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपों को लेकर कोई तहरीर नहीं है।
रामगंज इलाके के मठिया मजरे त्रिलोकपुर गांव निवासी चौबीस वर्षीय बृजेश गौतम बुधवार की सुबह अपने घर में चारपाई के पास संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। मृतक के पिता सदाराम ने बताया कि उसका पुत्र मजदूरी का काम करता है। मंगलवार को घर के पास भोज कार्यक्रम में गया था। देर रात वापस नहीं आया था। सुबह बहू सोकर उठी तो देखा कमरे में चारपाई के नीचे बृजेश का शव पड़ा था। वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को जानकारी दी गई।
बृजेश की मौत के बाद रोती-बिलखती घर की महिलाएं हत्या का शक जाहिर कर रही हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक हत्या को लेकर परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। उनका कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि पड़ोस में एक भोज कार्यक्रम था। वहां जाने से पूर्व मृतक का किसी बात को लेकर घर में ही विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। मृतक के पिता ने प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मासूम के सिर से उठा पिता का साया
बृजेश की मौत के बाद उसके घर में मातम छाया है। पत्नी सर्वजीत व पिता का रो कर बुरा हाल है। पत्नी तीन साल की मासूम बेटी मीठी को गोद में लिए रो रही थी। मासूम को नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक के बुजुर्ग हो चले पिता भी बेटे की मौत पर गम में डूबे हैं।