फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Multipurpose hall will be built in the stadium complex at a cost of Rs 10 crore.

Amethi News: 10 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम परिसर में बहुउद्देशीय हाॅल

Thu, 19 Oct 2023 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 19 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose hall will be built in the stadium complex at a cost of Rs 10 crore.
डा आंबेडकर स्टेडियम, इसी में बनेगा बहुद्देशीय हाॅल
अमेठी। शहर स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में लगभग 10 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण होगा। इसमें सभी मौसम में निर्बाध रूप से इंडोर प्रतियोगिताएं करवाई जा सकेंगी। जिला खेल कार्यालय की ओर से बहुउद्देशीय हॉल निर्माण का अनुमानित लागत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होने और बहुउद्देशीय हाॅल का निर्माण होने के बाद खिलाड़ियों को सभी मौसम में बेहतर खेल सुविधा मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण और शहरी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सरकार की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मुहैया कराए जाने को लेकर ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर खेल मैदान, ओपन जिम सेंटर, मिनी स्टेडियम और जिला स्टेडियम को विकसित किया जा रहा है। गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार की ओर से बीते कार्यकाल में शहर स्थित डॉ. भीमराव आंंबेडकर स्टेडियम परिसर को 493.20 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया गया था।
विज्ञापन

ये
इसमें मल्टीपरपज हॉल (बैडमिंटन हॉल), स्विमिंग पूल, पवेलियन, 2500 वर्ग मीटर सीसी रोड, मिल्टरेशन प्लांट, टिकट काउंटर रूम, पंप रूम, समर सिविल पंप, बाउंड्री वाल, लाइट, मेन गेट, हॉस्टल गेट और मैदान का उच्चीकरण किए जाने के लिए मिट्टी भराई आदि कार्य हुए थे। फिर भी खिलाड़ियों को कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल, हैंडबॉल समेत अन्य इंडोर खेल परिसर में कड़ी धूप, गर्मी, सर्दी और बारिश के मौसम में खेलने को मजबूर होना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोर गेम में खिलाड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर बड़ा बहुउद्देशीय हॉल निर्माण को लेकर प्रस्ताव मांगा गया। जिला खेल कार्यालय की ओर से बहुउद्देशीय हॉल निर्माण कराए जाने को लेकर एस्टीमेट तैयार कराया गया है। इसके मुताबिक परिसर में आधुनिक संसाधनों से लैस 30 वर्गमीटर चौड़ा और 60 वर्ग मीटर लंबा बहुउदेशीय हॉल बनेगा।


भेजा गया प्रस्ताव
उपजिला क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि परिसर में लगभग 10 करोड़ की लागत से 1800 वर्गमीटर बड़ा बहुउद्देशीय हॉल बनेगा। एस्टीमेट तैयार कराकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed