फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MPs do not consider inflation as an issue

Amethi News: महंगाई को मुद्दा ही नहीं मानते सांसद

Tue, 06 Jun 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
MPs do not consider inflation as an issue
- केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर हुई प्रेस वार्ता- प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व राज्यसभा श्रद्धा आदित्य प्रसाद रहे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद के बयान ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि वह महंगाई को मुद्दा ही नहीं मानते। इस मौके पर प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव वे राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी गौरीगंज अतिथिगृह में मौजूद रहे।
विज्ञापन

आदित्य प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार के पूर्व देश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं का बोलबाला था। वर्ष 2014 से 2023 तक कल्याणकारी योजनाएं पात्रों के घर तक पहुंचीं। देश में 11.70 करोड़ शौचालय, 9.60 करोड़ गैस कनेक्शन, 3.5 करोड़ आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, 60 करोड़ आबादी को नल से जल, मुद्रा योजना, विद्युत संयोजन व अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कोविड काल में आरटीपीसीआर टेस्ट हर जगह होने लगा। प्रभारी मंत्री ने भी अमेठी की विकास परियोजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंग्लैंड की महंगाई दर मालूम हैसांसद राज्यसभा आदित्य प्रसाद ने कहा कि महंगाई को मुद्दा नहीं मानता हूं। दुनिया के देशों से तुलना कर लीजिए, भारत में सबसे कम महंगाई है। इसके बाद पत्रकारों से पूछा क्या आपको इंग्लैंड की महंगाई दर मालूम है।

खुद कर रहा हूं समीक्षा
प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि जिले की बिजली समस्या की लगातार समीक्षा कर रहा हूं। जिलाधिकारी को लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। किसी पीड़ित की जानकारी हो तो साझा करें।

सर्जिकल स्ट्राइक की भी चर्चा
प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि कांग्रेस की सरकार में आतंकवादी हमलों की घोर निंदा की जाती थी। कोई कार्रवाई नहीं होती थी। मोदी सरकार में उरी की घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गई। देश के अंदर भी आतंकी घटनाओं पर अंकुश लगा है।


यूं खत्म हो गई प्रेसवार्ता...
जिले के बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, सलोन में भूमि पूजन के बाद अधर में लटकी रेल परियोजना व अन्य सवालों पर प्रभारी मंत्री उठ खड़े हुए। इसके बाद नौ साल बेमिसाल और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए प्रेसवार्ता खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed