फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MPs arrived to console the victims

Amethi News: पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने पहुंचे सांसद

Sun, 18 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
MPs arrived to console the victims
जगदीशपुर के सिंदुरवा गांव में सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को सांत्वना देते सांसद
जगदीशपुर (अमेठी)। पिछले दिनों मोहनगंज के पाकर गांव पूरे लंगड़ा में बोलेरो की टक्कर में घायल बरातियों की मौत के बाद अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन



पांच मई को सड़क हादसे में सिंदुरवा गांव निवासी राम सजीवन लोधी, भवानी प्रसाद गुप्ता की मौत हो गई थी। भवानी के बेटे राज (12) सहित गांव के ही जगजीवन उर्फ गुल्ली घायल हो थे, जिसमें गुल्ली की मौत दूसरे दिन इलाज के दौरान हुई थी। शिव कुमार, कन्हैया लाल, अरमान अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन



इस हादसे के बाद अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा शनिवार को गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर अफसोस जताया। सांसद ने हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विजय पासी, मोहम्मद अक्साम, जैद, बारिक, आवेश, मोहम्मद इलियास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






95 वर्षीय पूर्व प्रधान से मिले सांसद
जगदीशपुर । शनिवार को सिंदुरवा गांव पहुंचे सांसद अमेठी किशोरी लाल शर्मा दुर्घटना में घायलों को सांत्वना देने के बाद सिंदुरवा स्थित ठाकुर इशराक के दरवाजे पहुंचे। यहां पर एकत्रित गांव वालों ने सिंदुरवा रेलवे अंडरपास के निर्माणाधीन काम में विलंब होने से आवागमन में हो रही दिक्कत के बारे में बताया, जिस पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर अविलंब निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद सांसद हाजी इलियास के घर पहुंचे, जहां पर दो बार गांव की प्रधान रह चुकीं उनकी 95 वर्षीय मां शहरुल निशा से मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद वे घायल शिव कुमार के घर पहुंचे, जहां पर इलाज कराने का भरोसा दिलाया।





अखिलेश के बाद चांदगढ़ पहुंचे सांसद

बृहस्पतिवार को स्थानीय विकास क्षेत्र के चांदगढ़ जहूर के घर शादी समारोह के बाद शुभकामना संदेश देने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे थे। उनके बाद शनिवार को अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पहुंचकर जहूर की बेटी की शादी समारोह के बाद शुभकामना संदेश देते हुए कुशलता की जानकारी ली। अखिलेश यादव के बाद अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के पहुंचने को लेकर सियासी गलियारे में जोरों की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed