{"_id":"6a1200d4777cdbe2660e144a","slug":"mp-writes-letter-to-cm-regarding-power-cuts-amethi-news-c-96-1-ame1008-166542-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिजली कटौती पर सांसद ने सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिजली कटौती पर सांसद ने सीएम को लिखा पत्र
Sun, 24 May 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 24 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। संसदीय क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार कराने की मांग की है।
सांसद ने पत्र में कहा है कि भीषण गर्मी के बीच कई दिनों से बिजली आपूर्ति लगातार बाधित चल रही है। दिन और रात में बार-बार बिजली कटने से आमजन परेशान हैं। किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जबकि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। व्यापारियों को भी बिजली कटौती से नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज उमस और गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशान हैं। रात के समय बिजली कटौती होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और लोगों को जागकर रात बितानी पड़ रही है। सांसद ने मुख्यमंत्री से संसदीय क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।