{"_id":"671567690e9fc6442a022887","slug":"movement-of-people-of-10-villages-will-be-easy-amethi-news-c-96-1-ame1002-127941-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 10 गांवों के लोगों का आवागमन होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 10 गांवों के लोगों का आवागमन होगा आसान
Mon, 21 Oct 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2016 में निर्मित दुलारीनगर संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। लोगों की परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दे दी है।
जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी के प्रस्ताव पर दो किलोमीटर क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग का सर्वे करवाते हुए 30.27 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार किया गया था। अनुमानित आगणन शासन को भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए 22.76 लाख से मार्ग की मरम्मत और 4.10 लाख रुपये सुरक्षित रखकर पांच साल तक अनुरक्षण कार्य को मंजूरी दी है। मंजूरी के बाद लोक निर्माण विभाग निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन कर कार्य शुरू करवाने में जुटा है।
उम्मीद है कि दीपावली के बाद मार्ग की मरम्मत का काम शुरू होगा। मार्ग की मरम्मत होने के बाद करीब 10 गांवों के लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी। इतना ही नहीं पांच साल तक अनुरक्षण होेने से अब भविष्य में भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड रमेश चंद्र ने बताया कि शासन से दो किलोमीटर लंबे दुलारीनगर संपर्क मार्ग के मरम्मत कार्य को मंजूरी मिलने के साथ धनराशि भी जारी कर दी गई है।