फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Motorcyclist killed after being hit by a dumper; two injured.

Amethi News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Mon, 10 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by a dumper; two injured.
 इन्हौंना के महमूसराय आजादपुर गांव में गमगीन बैठे परिजन व ग्रामीण। स्रोत : स्थानीय
राजाफत्तेपुर। हैदरगढ़-बछरावां मार्ग पर पोखरा मिल के पास शनिवार को डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार अमित कुमार गुप्ता (20) की मौत हो गई। हादसे में उसकी बड़ी बहन राजवती और भांजी प्रतीक्षा घायल हो गईं।
विज्ञापन



इन्हौना के महमूसराय मजरे आजादपुर निवासी भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रामबरन गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा अमित पुणे की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। रक्षाबंधन के लिए वह अवकाश लेकर घर आया था। शनिवार को वह बाइक से भांजी प्रतीक्षा व बड़ी बहन राजवती को उनकी ससुराल भवानीगढ़ छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन



पोखरा मिल के पास डंपर बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को हैदरगढ़ सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। राजवती और प्रतीक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमित ने हेलमेट पहन रखा था। अधिक रक्तस्राव के कारण मौत हुई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अमित का शव गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशियों को लग गई नजर
रक्षाबंधन के लिए अमित के छुट्टी लेकर घर आने से परिवार में खुशियों का माहौल था। बहन राजवती व छोटी बहन अंशिका भाई की मौत से गमगीन हैं। बेटे का शव देखकर पिता रामबरन गुप्ता भी खुद को संभाल नहीं सके। भाई आदित्य भी अमित को याद कर बिलख पड़े। ग्रामीणों के अनुसार अमित सरल और सहज स्वभाव के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed