फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mother lying on the floor with newborn for three hours

Amethi News: नवजात के साथ तीन घंटे फर्श पर पड़ी रही प्रसूता

Wed, 07 Aug 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 07 Aug 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Mother lying on the floor with newborn for three hours
नवजात के साथ लेटी प्रसूता।
सिंहपुर (अमेठी)। तमाम कोशिशों के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी अपना रवैया बदलने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहपुर से डिस्चार्ज हुई प्रसूता एंबुलेंस के इंतजार में तीन घंटे तक नवजात के साथ फर्श पर पड़ी रही। इस बीच न उसे बेड मुहैया कराया गया, न ही किसी स्वास्थ्य कर्मी ने उसका हाल लेना मुनासिब समझा। एंबुलेंस पहुंचने के बाद वह घर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

गदुआपुर की सुशीला को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को दोपहर दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में भर्ती कराया गया था। शाम करीब पांच बजे उसने एक पुत्री को जन्म दिया। प्रसव के तीन घंटे बाद करीब आठ बजे उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद प्रसूता संग परिजन एंबुलेंस का इंतजार करने लगे। समय बीतता गया। एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर प्रसूता नवजात बच्ची सहित फर्श पर पड़ी रही। इस बीच उसे एक अदद बेड मुहैया कराने की बात तो दूर किसी अस्पताल कर्मी ने उसका हाल लेना भी मुनासिब नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

देर रात तक जच्चा-बच्चा फर्श पर ही पड़े रहे। करीब तीन घंटे बाद रात 11 बजे एंबुलेंस पहुंची। उसके बाद परिजन प्रसूता को लेकर घर गए।

अस्पताल में दो दिन रखने का नियम
सरकार के निर्देश हैं कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को दो दिन तक अस्पताल में स्टाफ नर्स की निगरानी में रखा जाए। अस्पताल में प्रसूता को भोजन और नाश्ता भी मुहैया कराने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मर्जी से हुई डिस्चार्ज
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि प्रसूता अपनी मर्जी से डिस्चार्ज हुई है। प्रसूता के फर्श पर पड़े रहने के मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed