फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   more than 27 thousand students got tablet and mobile

27,547 विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट/स्मार्टफोन

Thu, 23 Dec 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
more than 27 thousand students got tablet and mobile
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक और परास्नातक की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन देगी। मुख्यमंत्री 25 दिसंबर को वितरण की शुरुआत करेंगे। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 200 विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने व वापस लाने के लिए चार बसें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन देने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए पिछले दिनों दिए गए निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिया था। ऑनलाइन आवेदन के बाद सभी का डाटा सत्यापित किया गया। आंकड़ों के अनुसार योजना का लाभ पाने के लिए कुल 29,632 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। फाइनल सत्यापन के बाद यह संख्या अब 27,547 रह गई है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का चयन होने के तत्काल बाद शासन ने 25 दिसंबर को वितरण प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। वितरण समारोह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित किया गया है। इस समारोह में अन्य प्रत्येक जिलों के अलावा अमेठी जिले से भी 200 विद्यार्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जिन 200 विद्यार्थियों को भेजा गया है, वे शहर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के हैं। चयनित विद्यार्थियों में बीए के 125, बीएड के 19 व एमए के 56 विद्यार्थी हैं।

एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के आने जाने के लिए प्रशासन की ओर से चार बसें आरक्षित की गई हैं। इन बसों से विद्यार्थी 25 दिसंबर की सुबह लखनऊ जाएंगे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम अपने घर लौट आएंगे। विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक बस पर कॉलेज के कर्मी व प्रशासन की ओर से नामित कर्मी भी लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed