{"_id":"64bebc7c8ae4cc2e0e0816e7","slug":"month-long-waiting-for-ultrasound-271-patients-waiting-amethi-news-c-96-1-ame1004-2325-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अल्ट्रासाउंड के लिए महीने भर की वेटिंग, इंतजार में 271 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अल्ट्रासाउंड के लिए महीने भर की वेटिंग, इंतजार में 271 मरीज
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। असैदापुर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में मरीजों का दर्द बढ़ रहा है। यहां वर्तमान में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों की वेटिंग चल रही है। वह भी एक दो नहीं, 271 मरीज इन दिनों जांच के लिए वेटिंग में हैं। 22 अगस्त तक मरीजों को जांच की तारीख दी गई है। इसने मरीजों की समस्या को बढ़ा दिया है। हालांकि अधिकारी मरीजों को बेहतर इलाज देने का दावा कर रहे हैं।
संयुक्त जिला अस्पताल में वर्ष 2021 के आखिरी माह में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू की गई। यहां जांच कराने के लिए प्रति दिन दूर-दराज से मरीज आते हैं। जांच के लिए तैनात रेडियोलॉजिस्ट हफ्ते में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को जांच के लिए उपलब्ध रहते हैं। उनकी अनुपस्थिति में मरीजों को बाहर से जांच कराना पड़ता है। ऐसे में मरीजों की वेटिंग बढ़ती जा रही है। ऐसे में मरीज या तो इंतजार करें या फिर बाहर 600 रुपये खर्च करके जांच कराएं।
इतने मरीजों की मिलीं तारीखें
25 जुलाई को 25, 27 जुलाई को 30, 31 जुलाई को 21, एक अगस्त को 22, तीन अगस्त को 20, सात अगस्त को 20, आठ अगस्त को 21, 10 अगस्त को 23, 14 अगस्त को 25, 17 अगस्त को 26, 21 अगस्त को 25, 22 अगस्त को 13 मरीजों की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
गंभीर मरीजों की जांच पहले
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वर पुरी ने कहा कि जिला अस्पताल में जांच के लिए चार दिन निर्धारित है। इस दौरान गंभीर मरीज के आने पर प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाती है। प्रतिदिन 40 से 50 रोगी जांच कराने के लिए आते हैं। सभी की जांच न होने के कारण उन्हें निर्धारित समय पर बुलाया जाता है।
प्रतिदिन जांच होने पर नहीं आएगी समस्या
अल्ट्रासाउंड जांच करने वाले डॉक्टर सोमेश्वर पुरी हफ्ते में चार दिन बैठते हैं। इसलिए जांच कराने वालों को लंबी तारीख मिल रही है। दो रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने पर समस्या का समाधान हो जाएगा। बीपी अग्रवाल, सीएमएस