{"_id":"66da3515f7b814ea52049bd4","slug":"money-was-kept-for-roofing-thieves-took-it-away-amethi-news-c-96-1-ame1002-125011-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छत डालने के लिए रखे थे रुपये, चोर बटोर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छत डालने के लिए रखे थे रुपये, चोर बटोर ले गए
Fri, 06 Sep 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
सिंहपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के हथरोहना गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने नकदी, जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने भी जांच की है। लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं।
थाना क्षेत्र के हथरोहना गांव निवासी प्रेम विश्वकर्मा रात में परिवार संग सो रहे थे। छत लांघकर मकान में घुसे चोरों ने कमरे में रखे लगभग तीन लाख के जेवर, 70 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि 70 हजार रुपये उसने घर की छत डालने के लिए रखे थे।
इसी गांव में चोरों ने मनोज त्रिवेदी के घर को भी निशाना बनाया। चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर आंगन में उतरे और अलमारी में रखे दो लाख के जेवरात, 10 हजार नगदी पार कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह परिजन सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। रात में दो मकान में चोरी की बात सार्वजनिक हुई तो ग्रामीण एकत्र हो गए। लगातार क्षेत्र में सक्रिय चोर और घटित हो रही घटनाओं से ग्रामीण सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं।
विज्ञापन
पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। एसएचओ सच्चिदानंद राय ने बताया कि जांच करवाई जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।