{"_id":"614f62db8ebc3e04c222be2c","slug":"modi-yogi-by-realizing-the-dream-of-deendayal-amethi-news-lko5972542162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. दीनदयाल के सपने को साकार कर रहे मोदी-योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. दीनदयाल के सपने को साकार कर रहे मोदी-योगी
विज्ञापन
40 : गौरीगंज : पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित मेले में मौजूद जिलाध्यक्ष व राज्यमंत्री। -संव
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर समारोह पूर्वक उन्हें याद किया गया। भाजपा ने जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को 273 शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर बैठक कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि पंडित जी ने 1950 के दशक में समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास का जो सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुुख्यमंत्री योगी पूरा कर रहे हैं। कहा कि आज हर गरीब को आवास, शौचालय, एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
गरीबों के उत्थान में तमाम अंत्योदय योजनाएं चल रही हैं। पिछले दो साल में 15 महीने गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया। प्रदेश में 15 करोड़ लोग इससे लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा निश्चित रूप से यह कल्याणकारी योजनाएं एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने की माध्यम बनेंगी।
विज्ञापन
मुसाफिरखाना में मोदी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी एवम राज्यमंत्री सुरेश पासी ने किया। प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिले के 13 ब्लॉक में गरीब कल्याण मेला आयोजित किया गया।