फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Modern farming tips given to farmers

समारोह पूर्वक आयोजित हुआ कृषक-वैज्ञानिक संवाद

Fri, 20 Nov 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Modern farming tips given to farmers
अमेठी। शहर के विकास भवन परिसर में कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को नेशनल मिशन ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी आत्मा योजना के तहत रवी उत्पादकता गोष्ठी व कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन सीडीओ ने किया तो कृषि वैज्ञानिकों व किसान के बीच संवाद हुआ। इस मौके पर जहां कई विभागों की ओर से शासन की योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए गए वहीं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती के टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन

नेशनल मिशन ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी आत्मा योजना के तहत शुक्रवार को विकास भवन परिसर में रवी उत्पादकता गोष्ठी व कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मेले का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से आयोजित किसान गोष्ठी के दौरान उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, जिला उद्यान विभाग, सहकारिता, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, वन, मत्स्य पालन, भूमि सुधार, कृषि विज्ञान केंद्र समेत कई अन्य विभागों की ओर से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए स्टॉल लगाए गए।
इस मौके पर मौजूद कृषि वैज्ञानिकों व जानकारों ने किसानों को रवी सीजन में उत्पादित होने वाली फसलों की बुआई व निगरानी के साथ उर्वरक व दवा प्रयोग की विधि बताते हुए कम लागत में अधिक उत्पादन की जानकारी विस्तार से दी।
संवाद के दौरान किसानों ने वैज्ञानिकों के सामने अपनी परेशानी को साझा किया तो वैज्ञानिकों ने उनकी समस्या का निराकरण करते हुए उर्वरक के बजाए जैविक खाद का प्रयोग करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में कृषि विभाग ने संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। मेले में उप निदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह चौहान, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, डीएचओ डॉ. बलदेव प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह व सीवीओ डॉ. रमेश चंद्र पाठक समेत कई विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed