फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Model will be made 75 fair rate ration shops

मॉडल बनेगी 75 उचित दर की राशन दुकानें

Sat, 05 Nov 2022 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Model will be made 75 fair rate ration shops
गौरीगंज (अमेठी)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में संचालित उचित दर की 75 राशन दुकानें जल्द ही मॉडल शॉप बनेगी। पहले चरण में इसका सीधा फायदा दो लाख राशन कार्डधारकों को मिलेगा। इन दुकानों से अनाज के साथ ही कार्डधारकों को जनसुविधा केंद्र के साथ ही नकदी निकासी की सुविधा का फायदा भी भी मिलेगा। आपूर्ति विभाग के स्तर पर शुरू हुई इस कवायद के लिए राशन दुकानों को चिह्नित करने का कार्य भी शुरू हो गया है। इन मॉडल दुकानों के क्रियाशील हो जाने से ग्रामीणों को जहां तहसील, ब्लॉक व बैंक तक की दौड़ लगाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा वहीं कोटेदारों की आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले की 765 कोटे की दुकानों से 70,376 अंत्योदय व 2,79,250 पात्र गृहस्थी उपभोक्ताओं को प्रति माह राशन अनाज का वितरण किया जाता है। ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित इन कोटे की दुकानों पर अब ग्रामीणों को राशन के साथ ही कई अन्य सुविधाओं को लाभ भी मिलेगा। कार्ययोजना के पहले चरण में मॉडल के बतौर चिह्नित होने वाली 75 कोटे की दुकानों पर कार्डधारियों को राशन अनाज के साथ ही ई-स्टांप, आय, जाति व निवास, पैसा निकासी व जमा करने की सुविधा, विद्युत बिल जमा करने के साथ ही शासन स्तर पर संचालित अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा। इसके लिए पूर्ति विभाग ने तहसीलवार कोटे की दुकान चिन्हित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से संचालित होगी योजना
कोटे की दुकानों को मॉडल के रूप में संचालित करने के लिए पहले से चल रही आधार कार्ड रीडिंग सुविधा से लैस प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन से ही कार्डधारकों को अन्य सुविधा का फायदा भी मिलेगा। इस मशीन की मदद से कोटेदार धन निकासी व जमा करने की सुविधा भी मुहैया कराने के साथ ही उपभोक्ता के बिजली बिल को भी जमा करा सकेंगे। मॉडल शॉप पर कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा के साथ ही विभिन्न योजनाओं के आवेदन, ई-स्टॉप व रेल टिकट बुकिंग की भी सुविधा का लाभ भी जरूरतमंदों को आसानी से मिल सकेगा। इसके एवज में कोटेदारों को मिलने वाले सेवा शुल्क से उनकी आय भी बढ़ेगी। परेशानी से बचाने के लिए कोटे की इन मॉडल दुकानों पर राशन वितरण के साथ ही अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अलग अलग काउंटर का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संचालित कोटे की 75 दुकानों को मॉडल के बतौर संचालित कराने का निर्देश शासन से मिला है। इन दुकानों के चयन के लिए सभी पूर्ति निरीक्षकों को पत्र भेजकर प्रस्ताव देने को कहा गया है। इसके बाद ही कोटेदारों को शासन की मंशा से अवगत कराते हुए अनुबंध की प्रक्रिया को पूरा कराते हुए अन्य सुविधाओं का फायदा दिलाया जाएगा। राजेश कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed