फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Model composite school will be built in Dhanijalalpur with Rs 1.8 crores.

Amethi News: धनीजलालपुर में 1.8 करोड़ से बनेगा मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Fri, 21 Feb 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Model composite school will be built in Dhanijalalpur with Rs 1.8 crores.
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में भी निजी स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक तरीके से शिक्षा देने की योजना बनाई गई है। इसके लिए जिला मुख्यालय के धनीजलालपुर में मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन से स्वीकृत हो गया है, जिसमें करीब 50 प्रतिशत धनराशि भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन




जिला मुख्यालय गौरीगंज के सुल्तानपुर रोड किनारे स्थित परिषदीय स्कूल को आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा। वहीं जिले के सीडीओ सूरज पटेल ने इस विद्यालय को गोद भी लिया है, जिसके चलते यहां विकास कार्य ज्यादा बेहतर तरीके से हो रहा है। शिक्षा विभाग का प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन भी कर लिया गया है।
विज्ञापन



विभाग के अनुसार करीब दो बीघा भूमि पर 1.8 करोड़ की राशि से मॉडल कंपोजिट विद्यालय निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम को दी गई है, जिसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया है। बीएसए संजय तिवारी के अनुसार निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा। बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए जिला स्तर पर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



धनीजलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में नए 12 कमरे तैयार किए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से कक्षा कक्ष, कंप्यूटर लैब, अटल लैब, पुस्तकालय, स्टाफ रूम, विज्ञान प्रयोगशाला, स्टाफ व बच्चों के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed