फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MNREGA employees continue their pen down strike

Amethi News: मनरेगा कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल जारी

Tue, 21 Apr 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
MNREGA employees continue their pen down strike
बाजारशुकुल। ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले मनरेगा से जुड़े कर्मियों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। ब्लॉक अध्यक्ष आशाराम मौर्य के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने एडीओ पंचायत राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



कर्मियों ने बताया कि प्रांतीय आह्वान के तहत 16 से 25 अप्रैल तक कलमबंद हड़ताल चल रही है। इसमें ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। आशाराम मौर्य ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से अधिकारियों के समक्ष बात रखी जा रही है, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं मिला। इस स्थिति से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ी है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मियों ने कहा कि नियमित कार्य के बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग रखी गई है, ताकि कार्य व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। इस मौके पर बृजेश कुमार तिवारी, उमाशंकर, नथुनी सिंह यादव, सुनीता देवी, अनिल कुमार सिंह, अमर बहादुर, कुंवर चंद त्रिपाठी, पूनम विश्वकर्मा, मिथिलेश कुमारी, प्रेम लता, राकेश बहादुर सिंह और संत शरण सहित कई मनरेगा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed