फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MLA Rakesh Pratap resigns on the issue of public interest

जनहित के मुद्दे पर विधायक राकेश प्रताप का इस्तीफा

Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
MLA Rakesh Pratap resigns on the issue of public interest
06 : गौरीगंज : लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष को त्याग पत्र देते विधायक राकेश प्रताप सिंह। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। 2012 के बाद 2017 में भी सपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचने वाले गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने जनहित के मुद्दे पर अपना पद छोड़ दिया। राकेश ने रविवार सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से मिलकर विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के साथ ही उसे स्वीकार करने का अनुरोध किया। इसके बाद विधायक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीधे लखनऊ स्थित जीपीओ पहुंचे और बेमियादी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

स्थानीय तहसील व ब्लॉक क्षेत्र के मऊ गांव निवासी राकेश प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2012 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। पांच वर्ष बाद वर्ष 2017 में वे सपा के टिकट पर चुनाव लड़े और भारी मतों से जीतकर दोबारा विधानसभा पहुंचे। 2017 में भाजपा के प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बाद से उनके पहले कार्यकाल में बनी कई सड़कें जर्जर हो गईं।
विज्ञापन

इन्हीं सड़कों में शामिल कादूनाला थौरी मार्ग (9.15 किलोमीटर) व मुसाफिरखाना-पारा मार्ग (5.650 किलोमीटर) भी हैं। दोनों सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग राकेश प्रताप ने शासन-प्रशासन दोनों से की। विधानसभा में इस पर प्रश्न उठाने के अलावा प्राक्कलन समिति का गठन तक कराया। बावजूद इसके सड़कों का पुनर्निर्माण नहीं होने से नाराज विधायक ने दो अक्तूबर को डीएम अरुण कुमार को ज्ञापन देकर सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 31 अक्तूबर सुबह 11 बजे तक का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी अंतिम चेतावनी का भी कोई असर नहीं हुआ तो 31 अक्तूबर को सुबह 11 बजे वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के पास पहुंचे और विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। त्यागपत्र देने के बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ जीपीओ पहुंचे और बेमियादी धरना शुरू कर दिया। (संवाद)
पद छोड़ने वाले पहले विधायक
राकेश प्रताप सिंह विधानसभा की सदस्यता छोड़ने वाले जिले के पहले विधायक हैं। आजादी के बाद से अब तक के चुनावी इतिहास में किसी विधायक ने जनहित या किसी अन्य मुद्दे पर अपने कार्यकाल के दौरान न इस्तीफे की पेशकश की न इस्तीफा दिया। रविवार को राकेश प्रताप द्वारा त्यागपत्र देकर जीपीओ पर धरना देने का प्रकरण लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। राकेश के इस्तीफे की पेशकश व इसे पूरा कराने का लोग अपने-अपने तरीके से विश्लेषण करते नजर आए।
अखिलेश के हैं करीबी
2012 में पहली बार विधायक चुने गए राकेश प्रताप की गिनती सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों में होती है। 2012 से 2017 की सपा सरकार के दौरान लोगों ने इसके कई प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष उदाहरण को देखा और महसूस किया है। अखिलेश परिवार के अलावा पार्टी के तकरीबन सभी वरिष्ठ नेताओं से भी राकेश के संबंध बेहद मधुर हैं।
2017 में दो पार्टियों ने दिया था टिकट
2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश के चाचा व तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नाम से नई पार्टी बना ली थी। विधानसभा चुनाव के दौरान राकेश प्रताप को समाजवादी पार्टी के अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी टिकट दिया। हालांकि वे सपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीतकर दोबारा विधानसभा पहुंचे।

राकेश के राजनीतिक सफर पर एक नजर
1992 से 1997 तक राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष रहे।
2003 से 2011 तक समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रहे।
2006 में अपने गांव मऊ से क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए।
2006 में हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में रवींद्र प्रताप सिंह को हराकर ब्लॉक प्रमुख बने।
2006 से 2011 तक ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष रहे।
2012 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर गौरीगंज से विधायक चुने गए। कांग्रेस प्रत्यराशी मो. नईम को मामूली अंतर से हराया।
2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर दोबारा विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस के मो. नईम को 26479 से अधिक वोटों से हराया।
31 अक्तूबर 2021 को कार्यकाल पूरा होने से पहले जनहित के मुद्दे पर दिया इस्तीफा।

07 : गौरीगंज : लखनऊ स्थित जीपीओ में समर्थकों के साथ धरना देते विधायक राकेश प्रताप सिंह।  -संवाद

07 : गौरीगंज : लखनऊ स्थित जीपीओ में समर्थकों के साथ धरना देते विधायक राकेश प्रताप सिंह। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed