फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   mix musturd oil sales in market

ठहरिए! जरा संभलकर खरीदिए सरसो का तेल

Wed, 15 Dec 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
mix musturd oil sales in market
भादर (अमेठी)। यदि आप बाजार में सरसों का तेल खरीदने जा रहे हैं तो जरा संभल के। इन दिनों शहर तो दूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिलावटी तेल की भरमार है। प्रतिष्ठित दुकानों पर नामी-गिरामी कंपनियों के लेबल वाले नकली तेल उपलब्ध हैं। इस धंधे से जुड़े व्यवसायी तेल में मिलावट करके हर महीने लाखों का वारा न्यारा कर रहे हैं। इसकी खबर न तो उपभोक्ताओं को है और न ही प्रशासन को।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामगंज, दुर्गापुर, ढेमा आदि बाजारों में मिलावटी खाद्य तेलों की भरमार है। इन बाजारों के अलावा आसपास ग्रामीण अंचल की दुकानों पर भी विभिन्न कंपनियों के मिलावटी या नकली तेल से भरे डिब्बे दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। इस धंधे से जुड़े मिलावटखोर तेल में महक के लिए केमिकल व सेंट का प्रयोग करते हैं। तेल के अधिक झाग व महक के झांसे में लोग मिलावटी तेल को असली तेल मानकर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

मिलावटी तेलों को गर्म कड़ाही में डालने से फेना निकलता है और शरीर में लगाने से चिपचिपाहट होने लगती है। इस तेल में दुर्गंध होती है। सूत्रों के अनुसार कानपुर से मिलावटी तेल टैंकर से मंगाया जाता है और विभिन्न ब्रांड के लेबल के डिब्बों में लगाकर चलताऊ पैकिंग कर के अधिक झागदार बनाकर बेचते हैं। तेल के इस खेल में व्यापारी जहां लाखों की कर चोरी करके मालामाल हो रहे हैं, वही आम आदमी इसका सेवन करने से बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में दिख रही है। कई व्यवसायी मिलावटी व नकली तेल को खुलेआम बेच रहे हैं। उन्हें न तो जांच का डर है और न किसी के बीमार होने से मतलब। ज्यादातर उपभोक्ता भी अनजाने में अपंजीकृत कंपनियों के मिलावटी तेलों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें तेल में बड़े पैमाने पर चल रही मिलावट की खबर ही नहीं है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रभारी अभिहित अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा ने बताया कि मिलावटखोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जाता है। जहां शिकायत मिलती है, वहां छापा मारा जाता है। जल्द ही भादर क्षेत्र में अभियान चलाकर मिलावटखोरों पर कार्रवाई की जाएगी।
सरसों के तेल में पामोलिन तेल मिलाकर बाजारों में बेचा जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक पामोलिन का तेल काफी सस्ता होता है। दुकानदार एक टिन शुद्ध सरसों के तेल में दो टिन पामोलिन तेल मिलाते हैं। तेल को अधिक पीला दिखाने के लिए उसमें पीला रंग मिलाया जाता है। तेज महक के लिए लाल मिर्च का पाउडर, कच्ची प्याज, चाय पत्ती आदि का मिश्रण किया जाता है। इससे उसकी गुणवत्ता में कमी आ जाती है

मिलावटी तेल के सेवन से शरीर में तमाम बीमारियां पैदा होती हैं। पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है, पेट में दर्द होता है। किडनी खराब हो जाती है। शरीर में मोटापा बढ़ जाता है। लगातार गैस बनती है और पेट साफ नहीं रहता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर के अधीक्षक डॉ. अजय मिश्र कहते हैं कि मिलावटी तेल शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है। ज्यादातर बीमारी पेट से संबंधित होती है। अधिक सेवन करने से लोगों में मोटापा व हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed