फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Minster visited amethi

योजनाओं की जानी हकीकत-नेताओं सुझाव मानने की नसीहत

Sat, 07 May 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Minster visited amethi
59 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक करते ऊर्जा मंत्री। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा शनिवार को दोपहर करीब दो बजे दो दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां कई विभागों के अफसरों के साथ बैठक करके उन्होंने सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके पहले मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली। विकास के संबंध उनके सुझाव और राय जानी।
विज्ञापन

अयोध्या के मंडलीय मंत्री नामित किए गये प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा शनिवार को पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचे। मंत्री अपराह्न करीब दो बजे शहर पहुंचे। दो दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे मंत्री सबसे पहले शहर स्थित पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी दिनेश सिंह व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने उनकी अगवानी की। गेस्ट हाउस में ही मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन

औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मंत्री गेस्ट हाउस पहुंचे और जिला स्तरीय अफसरों के अलावा पॉवर कारपोरेशन से जुड़े अफसरों से औपचारिक मुलाकात की। गेस्ट हाउस में कुछ देर आराम करने के बाद मंत्री करीब पांच बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और सभागार के पीछे बने रेस्ट रूम में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें मौजूद जन प्रतिनिधियों से ऊर्जा मंत्री ने पहले परिचय प्राप्त किया इसके बाद जिले में संचालित विकास योजनाओं के बारे में फीड बैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने ऊर्जा मंत्री से कहा कि उन्हें बैठक की सूचना महज तीन घंटे पूर्व दी गई। इस पर मंत्री ने खेद जताया। जन प्रतिनिधियों से बात करने के बाद उन्होंने डीएम, एसपी व सीडीओ को भी अंदर बुलाया। ऊर्जा मंत्री ने डीएम समेत सभी अफसरों को जन प्रतिनिधियों द्वारा दिए गये सुझावों पर अमल करने का निर्देश दिया।
मंत्री ने डीएम से कहा कि किसी भी दल के विधायक हों। हमें सबके साथ मिलकर काम करना चाहिए। हम सब मिलकर काम करेंगे तो जिला तेजी से प्रगति के पथ पर दौड़ेगा और किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। बैठक में भाजपा एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल ‘राजाबाबू’ व शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, अमेठी विधायक महराजी देवी व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि मौजूद रहे।
शहर की साफ-सफाई बेहतर बनाने के निर्देश
गौरीगंज (अमेठी)। उर्जा मंत्री ने नगरीय निकाय से जुड़े अफसरों के साथ बैठक की। इसमें अफसरों को सुधरने की नसीहत देते हुए नगरों को साफ सुथरा रखते हुए अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।
नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत विभाग के मंत्री एके शर्मा ने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन देर शाम सुल्तानपुर व अमेठी के नगरीय निकायों के अधिशाषी अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में शहरी क्षेत्रों में बेहतर साफ सफाई, वृक्षारोपण तथा अन्य व्यवस्थाओं को को सुधारने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि सभी नगर निकायों के सभी वार्डों में बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को बढ़ावा दिया जाए। दुकानदारों को दुकानों के आगे डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया जाए।
सफाई के लिए मशीनें/उपकरण इत्यादि का नियमित रूप से उपयोग किया जाए। कहीं पर भी मशीनें खड़े खड़े खराब न होने पाएं। सभी जगह बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इसके साथ ही कूड़ा निस्तारण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कहीं पर भी इधर-उधर कूड़ा दिखाई न दे। शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से कहीं पर भी बूचड़खाने न संचालित होने पाएं।
सामुदायिक शौचालयों में पर्याप्त साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में उन्होंने सभी अधिशाषी अधिकारियों से नगरीय निकायों के सभी वार्डों में साफ सफाई की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बारिश से पूर्व नालों, नालियों की सफाई करा लें, जिससे बारिश में कहीं भी जलजमाव की स्थिति न उत्पन्न हो। मंत्री ने शहरी क्षेत्रों में खाली भूमि पर घना वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नगरी निकायों के अंदर जो जमीन खाली पड़ी हैं या जिन पर अतिक्रमण है उन्हें कब्जा मुक्त कराकर उस जगह को उद्यान के रूप में विकसित किया जाए तथा तालाबों को अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत विकसित किया जाए। बैठक में मंत्री ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम न्यायिक आरके द्विवेदी व सभी अधिशाषी अधिकारी व सुल्तानपुर और अमेठी के परियोजना अधिकारी डूडा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
रोस्टर के अनुसार दें विद्युत आपूर्ति
गौरीगंज (अमेठी)। रात करीब 8:30 बजे सुल्तानपुर व अमेठी जिले के पावर कॉर्पोरेशन अफसरों के साथ बैठक में अरविन्द कुमार शर्मा के तेवर खासे तल्ख नजर आए। उन्होंने अफसरों को दो टूक कहा कि जिले के नगरीय क्षेत्र के अलावा जिला व तहसील मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र को रोस्टर के अनुसार निर्धारित बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
खराब ट्रांसफॉर्मर को समय पर बदला जाए। लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करवाएं। लोगों के गलत बिलों में तत्काल सुधार कर उन्हें जमा करने के लिए प्रेरित करें। आंधी-पानी के दौरान जहां विद्युत पोल या तार टूट गये हैं उन्हें तत्काल ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाए। अधिकारी सीयूजी नंबर प्रत्येक दशा में उठाएं और जनता द्वारा फोन पर ही उन्हें उचित रेस्पांस दें। मंत्री ने डिफाल्टर किस्म के उपभोक्ताओं के खिलाफ तत्काल आरसी जारी करने तथा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मीडिया से बनाए रखी दूरी
दो दिवसीय दौरे के पहले दिन ऊर्जा मंत्री ने मीडिया से लगातार दूरी बनाए रखी। न उन्होंने किसी मीडिया कर्मी से बात की न ही उनकी किसी बैठक में मीडिया को प्रवेश ही दिया गया। डीएम द्वारा बताया गया कि जो भी होगा उसकी जानकारी आपको जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी।
शिवगंज पीएचसी का निरीक्षण, मरीजों से बात कर जानी हकीकत
भेटुआ (अमेठी)। ऊर्जा मंत्री ने बाद में भेटुआ ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने मौजूद मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए वितरित की जा रही दवाओं की वैधता जांची। मंत्री ने परिसर में पौधरोपण कराने का निर्देश दिया। अयोध्या मंडल के मंडलीय प्रभारी बनाए गये प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा शनिवार को सुलतानपुर के रास्ते दो दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय जा रहे थे।
जिले में प्रवेश करते ही मंत्री ने भेटुआ ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगंज का बोर्ड देखा। बोर्ड देखते ही मंत्री ने अपना वाहन रोका और अचानक अस्पताल पहुंच गये। अस्पताल पहुंचते ही वे सीधे इलाज कराने आए मरीजों से मुखातिब हो गये। मंत्री ने मरीजों से अस्पताल में दवा मिलने, बाहर से दवा लिखे जाने व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। हालांकि मौजूद मरीजों ने चिकित्सक के नियमित अस्पताल आने तथा सभी दवाएं अस्पताल से मिलने की बात बताई।

इसके बाद मंत्री अस्पताल के दवा वितरण काउंटर पर पहुंच गये और मौजूद दवाओं की वैधता जांचते हुए वार्ड समेत पूरे परिसर का निरीक्षण किया। मंत्री को अस्पताल में साफ-सफाई के साथ ही सब कुछ दुरुस्त मिला। मंत्री ने सीएमओ डॉ. सीमा मेहरा को परिसर में पौधरोपण कराने का निर्देश दिए। मंत्री पहुंचे तो चिकित्सक रामजीत, फार्मासिस्ट रवींद्र प्रताप, एलटी हरेंद्र वर्मा व हरिश्चंद्र शुक्ल अपनी सीट पर मौजूद मिले। इस दौरान डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद समेत संबंधित विभाग के अफसर मौजूद रहे।

61 : गौरीगंज : गेस्ट हाउस में मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते डीएम। -संवाद

61 : गौरीगंज : गेस्ट हाउस में मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते डीएम। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed