{"_id":"62e6bf14e74d4d271410ac3a","slug":"minority-areas-will-be-developed-with-6-30-crores-amethi-news-lko6420728113","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.30 करोड़ से संवरेंगे अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6.30 करोड़ से संवरेंगे अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र
विज्ञापन
8 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में मौजूद एमएलसी, डीएम व अन्य अफसर। -संवाद
- फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र को आधार भूत सुविधा से लैस करने के लिए प्रधानमंत्री जनविकास योजना संचालित की जाती है। योजना के तहत अलग-अलग विभागों की ओर से तैयार प्रस्ताव पर चर्चा के लिए शनिवार देरशाम कलेक्ट्रेट सभागार में एमएलसी व डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विभाग की ओर से विभिन्न परियोजनाओं के लिए तैयार 10.27 करोड़ रुपये के प्रस्ताव के सापेक्ष 6.30 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। मंजूरी के बाद शासन से धन की डिमांड की गई है।
प्रधानमंत्री जनविकास योजना से अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक आर्थिक एवं बौद्धिक उत्थान के लिए विभिन्न परियोजनाएं स्थापित की जाती हैं। योजना के तहत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कौशल विकास, खेल, सौर ऊर्जा एवं महिला केंद्रित परियोजनाओं के तहत सिंहपुर, बहादरपुर, जगदीशपुर व बाजारशुकुल ब्लॉक में विभिन्न विभागों की ओर से दस करोड़ 27 लाख 63 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 2070 यूनिटों का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
तैयार प्रस्ताव को जिला स्तरीय कमेटी से स्वीकृति प्रदान कराने के लिए शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व डीएम राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बाल विकास पुष्टाहार विभाग में 90.24 लाख की लागत से 12 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण तथा बेसिक शिक्षा विभाग में 540.03 लाख की लागत से 182 स्मार्ट क्लास की स्थापना एवं अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। मंजूरी के बाद प्रस्ताव शासन को भेजकर धन की डिमांड की जाएगी।
विज्ञापन
धन मिलने के बाद स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा कराया जाएगा। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, तिलोई विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, एडीएम एके सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेंद्र पांडेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेंद्र पांडेय, सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर व डीडीओ तेजभान सिंह के साथ सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व एसडीएम मौजूद रहे।