फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Minor girl molested, left school in Amethi.

Amethi News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, छोड़ा स्कूल, सात दिन बाद केस दर्ज

Sat, 03 Sep 2022 05:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2022 05:06 PM IST
सार

अमेठी में छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। मामले में पुलिस की संवेदनहीनता भी सामने आई है। सात दिन बाद केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Minor girl molested, left school in Amethi.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाजार शुकुल थानाक्षेत्र में संचालित एक निजी इंटर कॉलेज में पढ़ रही नाबालिग छात्रा के साथ रास्ते में छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने लापरवाही की हद कर दी। छात्रा ने भय से स्कूल जाना बंद कर दिया तो भयभीत परिजनों की गुहार पर अफसरों के निर्देश पर सात दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

विज्ञापन


बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ 25 अगस्त को घर जाते समय पूरे हियात मजरे महोना निवासी फैजान अहमद ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ से आहत छात्रा घर जाकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजनों ने शिकायत की तो नाराज होकर 26 अगस्त की देर शाम फैजान ने अपने साथियों के साथ छात्रा के चचेरे भाई से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दबंगों के भय से पहले छात्रा के परिजनों ने संभ्रांत नागरिकों की मदद से मामले को सुलझाने की भी कोशिश की लेकिन मामला हल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबंगों के भय से छात्रा ने स्कूल जाना बंद किया तो मामले की सूचना पुलिस को दी। अफसरों के दखल के बाद बृृहस्पतिवार को पुलिस ने केस दर्ज किया। केस दर्ज करने की जानकारी होने के बाद दबंग परिवार मामले में सुलह का दबाव बनाकर धमकी दे रहा है। सीओ मुसाफिरखाना अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed