फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Minor cut, 50 bigha crop filled with water

Amethi News: माइनर कटी, 50 बीघा फसल में भरा पानी

Thu, 03 Jul 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 03 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Minor cut, 50 bigha crop filled with water
 मुसाफिरखाना के गुन्नौर में जेसीबी से माइनर की पटरी की मरम्मत करता चालक। ग्रामीण
मुसाफिरखाना (अमेठी)। गुन्नौर गांव में जौनपुर ब्रांच से निकली गुन्नौर माइनर की पटरी मंगलवार देर रात अचानक कट गई। इससे पानी तेजी से खेतों में भरने लगा, जिससे किसान परेशान हो गए। 50 बीघा फसल में पानी भरने से तैयार धान की बेरन, सब्जी और अन्य फसलों को नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन



सुबह जब ग्रामीणों ने खेतों में पानी भरा देखा तो तुरंत इसकी जानकारी एसडीएम मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया को दी। एसडीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और कटान बंद कराने की कवायद शुरू कर दी। माइनर की मरम्मत का काम स्थानीय पुलिस की निगरानी में कराया गया। कादूनाला चौकी इंचार्ज सत्य प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन



समय रहते कार्रवाई होने से माइनर का पानी गांव की ओर बढ़ने से पहले ही रोक दिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय किसान विनोद कुमार, रामबचन और धर्मराज ने बताया कि थोड़ी और देर हो जाती तो गांव के भीतर पानी घुसने का डर था। माइनर से सटे कई खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान की बेरन गलने और सब्जी की फसल चौपट होने की आशंका है। ग्रामीणों ने नहर विभाग से गुजारिश की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए पटरियों को पक्का किया जाए और बरसात के मौसम से पहले नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों का नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed