{"_id":"648f4949faa323020e0d45e4","slug":"minister-in-charge-angry-with-power-cut-and-vigilance-action-amethi-news-c-96-1-slko1003-703-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिजली कटौती व विजिलेंस कार्रवाई से खफा प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिजली कटौती व विजिलेंस कार्रवाई से खफा प्रभारी मंत्री
Sun, 18 Jun 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण भवन में समीक्षा करते प्रभारी मंत्री
- फोटो :
गौरीगंज (अमेठी)। रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा के बाद राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों व योजना क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान पावर कार्पोरेशन मंत्री के निशाने पर रहा। मंत्री ने उपभोक्ताओं को परेशान नहीं करने की नसीहत देते हुए रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति देने तो अन्य विभागों के अफसरों को पात्र परिवार को योजना से लाभान्वित करने में लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रविवार को निरीक्षण भवन में संचालित योजनाओं विभागवार समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने निशाने पर पावर कार्पोरेशन रहा।
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति स्थिति, ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही, बकाया बिल जमा कराने की स्थिति तथा विगत 3 माह में विद्युत विभाग व विजिलेंस की टीम छापेमारी कर बकाया विद्युत बिल वसूलने की जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए तो किसानों का बिल बकाया होने पर भी उनका कनेक्शन नहीं काटा जाए। बिजली चोरी पर अभियान चलाकर छूटे हुए घरों को कनेक्शन दिया जाए। मंत्री ने कर्मियों को कार्यशैली में सुधार की भी नसीहत दी।
पात्र किसानों को लाभान्वित करें
प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए पात्र परिवार को आवास योजना का लाभ देने की बात कही। लोक निर्माण विभाग तथा पीएमजेएसवाई को माक के अनुसार सड़क निर्माण कार्य करने की भी बात कही।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से पात्र किसानों को लाभान्वित करने, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूह गठित कर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में सहयोग करने की बात भी कही। पंचायतीराज विभाग को पंचायत भवनों, अंत्येष्टि स्थल का मानक के अनुसार निर्माण करने तो मनरेगा योजना में महिला मेटों की संख्या बढ़ाने को कहा।
इसके अतिरिक्त सभी विभागों की समीक्षा करते आवश्यक निर्देश जिम्मेदारों को दिया। बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी डॉ इलामारन जी., सीडीओ सान्या छाबड़ा व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि समेत सभी जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।