{"_id":"699154e1a6e282480e030aef","slug":"middle-aged-man-murdered-with-axe-in-amethi-who-sleeping-on-tubewell-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कुल्हाड़ी से वार करके अधेड़ की हत्या, ट्यूबवेल पर सो रहे थे; खून सनी लाश देख चीत्कार उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कुल्हाड़ी से वार करके अधेड़ की हत्या, ट्यूबवेल पर सो रहे थे; खून सनी लाश देख चीत्कार उठे घरवाले
Sun, 15 Feb 2026 10:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:38 AM IST
सार
अमेठी में कुल्हाड़ी से वार करके अधेड़ की हत्या कर दी गई। वह ट्यूबवेल पर सो रहे थे। सुबह खून सनी लाश देखकर घरवाले चीत्कार उठे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से वार करके अधेड़ की हत्या, मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी में शनिवार रात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से वार करके अधेड़ की हत्या कर दी। वह खेत पर बने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। रविवार सुबह लहूलुहान लाश देखकर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे घिसई मजरे लीही गांव की है। गांव निवासी शिव प्रसाद (55) की हत्या हुई है। वह ट्यूबवेल पर सो रहे थे। सुबह समय पर घर नहीं पहुंचे तो घरवाले ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां खून सनी लाश देखकर चीत्कार उठे। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ दिनेश मिश्र और इंस्पेक्टर राकेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में कुल्हाड़ी से वार करके हत्या किए जाने का बात निकलकर सामने आ रही है। हालांकि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हत्या के सभी संभावित कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।