फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   middle-aged man died while three injured form electrocution in Amethi during repairing faulty high-mast light

Amethi: गांव की खराब हाईमास्ट लाइट ठीक करते समय लगा करंट, अधेड़ की मौत... तीन युवक झुलसे; अस्पताल में भर्ती

Fri, 10 Oct 2025 04:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 04:22 PM IST
सार

अमेठी में गांव की खराब हाईमास्ट लाइट ठीक करते समय करंट लगने से अधेड़ की मौत हो गई। जबकि, तीन युवक झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
middle-aged man died while three injured form electrocution in Amethi during repairing faulty high-mast light
करंट से अधेड़ की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमेठी में शुक्रवार को गांव की खराब हाईमास्ट लाइट ठीक करते समय चार लोगों को करंट लग गया। इससे अधेड़ की मौत हो गई। जबकि, तीन युवक झुलस गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


घटना जामो कोतवाली क्षेत्र के पूरे जुम्मन मजरे दूरामऊ की है। यहां लगी हाईमास्ट लाइट खराब हो गई थी। सुबह करीब 11 बजे गांव के ही मो. आजाद उर्फ राजू (50), सूरज, धर्मेंद्र व राम प्रकाश वर्मा लाइट ठीक करने के लिए उसे खोल रहे थे। इसी दौरान पोल बगल से जा रही 11 हजार की लाइन से छू गया। 
विज्ञापन


पोल में एचटी लाइन का करंट आने से सभी लोग झुलस गए। परिजन व ग्रामीण, ग्राम प्रधान अमर बहादुर सिंह की मदद से सभी को आनन फानन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के बाद डाक्टरों ने मो. आजाद को मृत घोषित कर दिया। बाकी का इलाज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed