फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Meter readers will stop work if honorarium is not received

Amethi News: मानदेय नहीं मिलने पर मीटर रीडर ठप करेंगे काम

Wed, 01 Nov 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Meter readers will stop work if honorarium is not received
अमेठी। दो माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज बिजली मीटर रीडरों ने मंगलवार को एसडीओ, एक्सईन व अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया है। वेतन नहीं मिलने पर नवंबर माह में मीटर रीडर रीडिंग का कार्य बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र में तैनात मीटर रीडरों ने पावर कॉरपोरेशन के एसडीओ, अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर बताया है कि वह टीडीएस कन्सल्टेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तहत उपखंड में कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि नामित कंपनी की ओर से दो माह से मीटर रीडरों को मानदेय नहीं दिया गया है। अब तीसरा माह भी शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

मीटर रीडरों ने कहा कि जब बिलिंग करना होता है तो वहां जाने के लिए बाइक में तेल भरवाना पड़ता है। सैलरी कम होने तथा खर्च अधिक होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। कम सैलरी के बीच कंपनी पैसा काट रही है। वेतन भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटर रीडरों ने कहा कि मानदेय नहीं मिला तो नवंबर माह में मीटर रीडर रीडिंग का कार्य बंद करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर भवानी प्रसाद यादव, विशाल कुमार, राजीव मौर्य, विजय कुमार, राम सागर यादव, संदीप, राहुल, अमित कुमार, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।

मीटर रीडरों ने सौंपा ज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। उपकेंद्र सेमरौता में तैनात मीटर रीडरों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी मोहनगंज अभिषेक मल्ल को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में मीटर रीडरों का पीएफ एवं ईएसआई विवरण एवं नंबर दिलाने, दीपावली त्योहार के मद्देनजर दो माह का बकाया वेतन भुगतान एक साथ दिलाने तथा वेतन का समय निश्चित दिलाने की मांग की।

उप खंड अधिकारी मीटर रीडरों की समस्या का शीघ्र ही समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मनीष अवस्थी, सूरज यज्ञसैनी, सुरेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, सौरभ साहू समेत बड़ी संख्या मीटर रीडर मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed