{"_id":"681668ba5b4942980f004e27","slug":"meritorious-students-were-honored-in-the-ceremony-amethi-news-c-96-1-ame1022-139658-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित
Sun, 04 May 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 04 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट फुरसतगंज परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह अमेठी व रायबरेली जिलों के उन विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित किया गया, जिन्होंने कक्षा 12वीं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम में कुल 220 मेधावियों ने पंजीकरण कराया था, इसमें से मात्र 150 ही पहुंचे, जिन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को मेडल व उपहार भेंट कर उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर एफडीडीआई फुरसतगंज के कार्यकारी निदेशक सुनील द्विवेदी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की देश और समाज के प्रति अब बड़ी जिम्मेदारी है। आने वाला समय यह तय करेगा कि वे किस दिशा में आगे बढ़ते हैं।
इस समय लिए गए निर्णय उनके भविष्य को आकार देंगे। उन्होंने स्किल आधारित वोकेशनल शिक्षा की महत्ता पर भी बल दिया और कहा कि पारंपरिक डिग्री से हटकर छात्रों को अब कौशल आधारित शिक्षा की ओर रुख करना चाहिए। इस मौके पर नलिन पांडे, विष्णु सिंह, जान फर्नांडिस सहित स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
सात मई तक बढ़ी प्रवेश तिथि
कार्यकारी निदेशक ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि और मांग को देखते हुए एफडीडीआई में एडमिशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब सात मई कर दिया गया है, जबकि प्रवेश परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि 11 मई को ही आयोजित की जाएगी। इच्छुक छात्र एफडीडीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।