फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Meritorious students were honored

Amethi News: मेधावियों को किया सम्मानित

Tue, 05 May 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored
 जायस के फरीदपुर परवर बाजार में डॉ. बीआर आंबेडकर फाउंडेशन की ओर से आयोजित बुद्ध पूर्णिमा महोत्स
जायस। फरीदपुर परवर बाजार में डॉ. बीआर आंबेडकर फाउंडेशन की ओर से बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन



राज्य महिला आयोग सदस्य ने अपने संबोधन में शिक्षा, समानता और मानवता के मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है और युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर इंटर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आस्था मौर्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



इसके साथ ही अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। कवियों ने प्रेरणादायी रचनाएं सुनाईं। विद्वानों ने भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन तथा उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम के संयोजक और फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट संत प्रसाद मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी का आभार जताया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, राम सजीवन मौर्य, शाक्य बीनू मौर्य, नीलम कोरी, रंजीत यादव, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed